अजय देवगन के नाम पर पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता ने की 200 करोड़ की ठगी?
नई दिल्ली। यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा करते हुए फिल्म स्टार अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले का खुलासा किया है। इस ठगी के मामले में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा है। एसटीएफ ने इस 200 करोड़ के ठगी के पीछे मास्टरमाइंड ओमप्रकाश यादव को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को ओमप्रकाश गुप्ता और अनारा गुप्ता के बीच हुई व्हाट्सऐप चैटिंग भी प्राप्त हुए हैं।

अनारा गुप्ता ने खोला है प्रोडक्शन हाउस
आज तक की एक रिपोर्ट को मुताबिक पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता का एक प्रोडक्शन हाउस है। अनारा गुप्ता कई राज्यों जैसे, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जाकर लोगों को अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बताती थीं और उनमें पैसे लगाने को कहती थी। इसके बदले में वो उन्हें पैसे कमाने का लालच भी देती थीं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

ऐसे खुला मामला
एसटीएफ को इस मामले की भनक तब लगी जब इलाहाबाद के झूसी इलाके के रहने वाले एक शख्स ने खुद को ठगे जाने का मामला दर्ज कराया। एसटीएफ ने छानबीन की तो पता चला कि अनारा गुप्ता के प्रोडेक्शन कंपनी से जोड़े जाने के नाम मास्टरमाइंड अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों को ठग चुका है। इस कंपनी को ओमप्रकाश ने ही अनारा गुप्ता के साथ मिलकर खोली थी।

अजय देवगन के नाम पर की धोखाधड़ी
एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश ने लोगों से बताया कि अजय देवगन की आगामी फिल्म दिलवाले पार्ट 2 में अनारा गुप्ता की कंपनी ने 33 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। जो भी इसमें निवेश करेगा उसे फिल्म की कमाई से हिस्सा मिलेगा। आनारा गुप्ता के नाम पर ओमप्रकाश ने काफी लोगों से धोखाधड़ी की। अब लखनऊ में इसी मामले में अनारा गुप्ता के खिलाफ 4 लोगों ने एफआईआर दर्ज कराया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications