पार्सल डिलीवरी स्कैम से रहें सावधान! भूलकर भी ना डायल करें फोन नंबर के साथ ये कोड
देश में लोग बड़े पैमाने पर साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं। स्कैमर लोगों को ठगने के लिए आए दिन नए नए तरीके आजमा रहे हैं। अब एक ऐसा ही स्कैम सामने आया है। जिसे फेक डिलीवरी स्कैम कहा जा रहा है।
स्कैमर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइटों से डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों के बैंक खातों से सीधे पैसे चुरा रहे हैं। फेक डिलीवरी के सहारे वे लोगों के खातों से पैसे गायब कर दे रहे हैं। इस फेक डिलीवरी स्कैम को कैश-ऑन-डिलीवरी स्कैम कहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कैमर्स एक लड़की से साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसमें कॉलर पार्सल डिलीवरी के बहाने आपसे *401* डायल करने और एक निर्दिष्ट फोन नंबर डायल करने का अनुरोध करता है। जिसे आपके फोन के कॉल और मैसेज स्कैमर के नंबर पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। जो आपके खाते को खाली कर सकता है।
वायरल वीडियो में स्कैमर लड़की को कॉल करता है कि, उनका एक पार्सल है। लेकिन मेरा डिलीवरी बॉय आपका पता नहीं खोज पा रहा है। स्कैमर लड़की से कहता है कि अगर आपको अपना पार्सल अपने पते मंगाना है तो उन्हें कुछ स्टैप्स फॉलो करने होंगे।
फिर वह व्यक्ति डिलीवरी बॉय का नंबर देता है और आपसे डिलीवरी बॉय का नंबर जोड़ने से पहले *401* जोड़ने के लिए कहता है। वह आपको बताता है कि यह कंपनी का एक्सटेंशन कोड है। इसकी मदद से आप डिलीवरी बॉय से बात कर पाएंगे। नहीं तो आपका पार्सल वापस चला जाएगा।
लड़की वीडियो में बताता है कि, मुझे उस शख्स की बात पर शक हुआ तो मैं तो कॉल को काट दिया। फिर गूगल पर खोजा तो पता चला कि उक्त नंबर एक कॉल-फ़ॉरवर्डिंग कोड है। यह आपके सभी कॉल, संदेश और ओटीपी को कॉलर द्वारा दिए गए फ़ोन नंबर पर रिडायरेक्ट कर देता है। इसलिए ऐसे घोटालों से सावधान रहें।
क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने बताया कि, यह मेरे साथ भी हुआ है। उसने बताया कि, मेरा पार्सल ब्लॉक कर दिया गया है और आपको डिलीवरी एजेंट को एक्टिवेशन कोड के रूप में 5 रुपये का भुगतान करना होगा।
अन्य यूजर्स ने बताया कि, मुझे आईवीआरएस के साथ मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें कहा गया है कि पता नहीं मिलने के कारण मेरा फेडेक्स पार्सल डिलीवर नहीं किया जा सका है। जारी रखने के लिए 1 दबाएं, लेकिन मैंने कॉल काट दिया। इसके बाद मैंने फेडेक्स कस्टमर केयर से संपर्क किया और किसी भी पैकेज के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मेरे नाम का कोई पार्सल नहीं है।
एक अन्य यूजर्स ने बताया कि, दो दिन पहले, मेरे दोस्त को इस घटना का सामना करना पड़ा था। उसे कुछ जानकारी अपडेट करने के लिए लिंक वाला एक टेक्स्ट संदेश मिला। एक बार जब उसने लिंक सबमिट किए बिना उस पर क्लिक किया तो सभी वित्तीय जानकारी साझा होनी शुरू हो गई। उस फर्जी नंबर पर हमने सेलफोन को फॉर्मेट किया और साइबर में रिपोर्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications