ओह गॉड..गोरे होने का ऐड करके फंसे सुपरस्टार ममूटी, मिला समन
वायनाड (केरल)। दक्षिण भारत के सुपर स्टार ममूटी एक बड़ी ही अजीब मुसीबत में फंस गये हैं। जिसकी वजह से उन्हें कानून का नोटिस पकड़ा दिया गया है।
'सन्नी लियोन के अश्लील कंडोम एड से बढ़ रही हैं रेप की घटनाएं'
आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला?
- साउथ इंडियन फिल्म स्टार ममूटी एक फेयरनेस सोप (गोरा बनाने वाली साबुन) का एड करते हैं।
- जिसमें दावा किया जाता है कि इस साबुन से नहाने से इंसान गोरा हो जाता है।
- लेकिन उनका यह दावा बेहद ही बेबुनियाद और झूठा निकला क्योंकि ममूटी के एड करने की वजह से केरल के एक कलाकार के. चाथू ने उस साबुन को खरीदा और इस्तेमाल किया।
- लेकिन उसकी रंगत में कोई फर्क नहीं पड़ा इसलिए उसने 'इंदूलेखा व्हाइट सोप' बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कंज्यूमर कोर्ट में केस कर दिया है।
- और चूंकि ममूट इस सोप का विज्ञापन करते हैं इसलिए उन्हें भी वायनाड के कंज्यूमर कोर्ट में हाजिर होना होगा।
- हालांकि ममूटी के वकील ने कहा है कि ममूटी को अभी कोई कोर्ट नोटिस नहीं मिला है।
- के. चाथू ने कहा कि ममूटी जैसे बड़े एक्टर की बातें लोग आंखें बंद करके मानते हैं।
- ऐसे में उन्हें सोचना चाहिए कि वो मार्केट में किन चीजों को प्रमोट कर रहे हैं।
- इसलिए उनकी भी इस बारे में क्लास लगनी चाहिए।
- मालूम हो कि तीन बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ममूटी इंदूलेखा सोप को प्रमोट करते हैं जो कि चंद दिनों के अंदर लोगों को गोरा बनाने का दावा करता है।













Click it and Unblock the Notifications