महाराष्ट्र MLC चुनाव में BJP का डंका, 5 सीटों पर दर्ज की जीत, शिवसेना-NCP के खाते में आईं 2-2 सीट
नई दिल्ली, 20 जून। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में BJP को 5 सीटों पर जीत मिली है, जबकि सत्ताधारी शिवसेना और उसकी सहयोगी एनसीपी के खाते में 2-2 सीटें आई हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी को मिली है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए 10 सीटों पर मतदान हुए थे। चुनावी नतीजों के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस चुनाव परिणाम को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम ने महाविकास अघाड़ी के अंदर की दरार को सामने ला दिया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें पहले राउंड में भाजपा के पांच और महा विकास अघाड़ी के दो-दो सहयोगी, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के शामिल हैं। इसमें बीजेपी प्रत्याशी प्रो राम शिंदे, प्रवीण दारेकर, उमा खपारे और श्रीकांत भारतीय ने जीत दर्ज की है। वहीं रांकपा और शिवसेना का 2- 2 सीटें मिली हैं। जबकि कांग्रेस को अब तक एक सीट मिली है।
अब तक जीते प्रत्याशियों की सूची
राकांपा - एकनाथ खडसे
राकांपा - रामराजे निंबालाकर
भाजपा - प्रो राम शिंदे
भाजपा - प्रवीण दारेकर
भाजपा - उमा खपारे
भाजपा- प्रसाद लाड
कांग्रेस- भाई लजपत
भाजपा - श्रीकांत भारतीय
शिवसेना - सचिन अहिरो
शिवसेना - अमाशा पडवी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव परिणामों को लेकर शिवसेना उम्मीदवार सचिन अहीर ने कहा कि हम आज की जीत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को समर्पित करते हैं। मैं उन सभी विधायकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया। महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती अभी चल रही है इसलिए मैं एमवीए उम्मीदवारों के बारे में बात नहीं कर पाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications