कालाधन रखने वालों का खुलासा, पीढ़ियों से चल रहे खातें
नई दिल्ली। भारत की हस्तियों ने कमाई का काला हिस्सा विदेशी बैंकों में जमा करने वालों ने अभी कुछ पिछले सालों से ही विदेशी बैंकों का रुख नहीं किया है। बल्कि यह काला खेल बरसों से चल रहा रहा है। एक दैनिक अखबार की खबर के मुताबिक विदेशी बैंकों में कालाधन पीढ़ियों से जमा किया जा रहा है। इसमें भारत की कई बड़ी हस्तियों के नाम हैं।

जानकारी के मुताबिक सरकार के पास उपलब्ध 627 खाताधारकों के नामों की सूची प्राप्त हुई है। उनमें ज्यादातर ने कालेधन के लिए खाता खुद नहीं बल्कि उनकी पूर्व की पीढ़ियों ने खोले थे। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें पाया गया है कि खाते कई पीढ़ी दर पीढ़ी चले आ रहे हैं।
याद दिलाते चलें कि विदेश में कालाधन रखने वालों के बारे में फ्रांस की सरकार प्राप्त हुई नामों की सूची को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया है। वहीं यह भी खबर है कि भारत सरकार इस मसले पर स्विट्जरलैंड की सरकार से कई समझौते कर चुकी है।
ऐसी भी जानकारी है कि विदेशों में जमा कुल कालेधन में भारतीय कालाधन जमाकर्ताओं का सबसे ज्यादा हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications