Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर की SC से मांग, उनके खिलाफ यूपी में दर्ज 6 मामले हो रद्द

फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने की यूपी में दर्ज 6 मामलों को रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। ऑल्ट न्यूज सह संस्थापक और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यूपी में दर्ज एफआईआर और एसआईटी के गठन के खिलाफ जुबैर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने खिलाफ दर्ज सभी 6 मामलों को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है। जुबैर ने यूपी में अपने खिलाफ दर्ज 6 मामलों में गठित एसआईटी की संवैधानिक वैधता को भी चुनौती दी है और देश की सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

 Fact Checker M Zubair Asks Supreme Court To Cancel 6 UP Cases Against Him

Recommended Video

    Hathras Court ने Mohammed Zubair को Judicial Custody में भेजा, जानिए क्यों? | वनइंडिया हिंदी | *News

    वहीं पटियाला हाउस कोर्ट की सत्र अदालत ने कथित आपत्तिजनक ट्वीट मामले में मोहम्मद जुबैर की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। इसे शुक्रवार को जारी किया जाएगा। फैक्ट चेकर जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ यूपी में दर्ज करवाई गई सभी 6 केसों को कैंसिल कर देय़ उन्होंने एसआईटी फॉर्मेशन को लेकर भी आपत्ति जताई है। आपको बता दें कि मंगलवार को सर्वोच्च अदालत ने सीतापुर में जुबैर के खिलाफ दर्ज केस में उसकी अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया। जुबैर पर धार्मिंक मामले में गलत टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जुबैर को केवल इसी मामले में जमानत मिली थी, बाकी मामलों में उन्हें बेल नहीं मिली ।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+