Fact Check: नोटों की गड्डी पर सो रहे बेंजामिन बासुमतारी की फोटो का क्या है सच? जानिए
Fact Check: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच वायरल तस्वीर को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी पर निशाना साध रही है। असम के राजनेता बेंजामिन बासुमतारी की 500 रुपये के नोटों के बीच सोते हुए तस्वीर वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर साझा कर दावा किया कि बेंजामिन बासुमतारी असम में बीजेपी के गठबंधन सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) का हिस्सा हैं।

जब इस वायरल तस्वीर का फैक्ट चेक किया गया तो इसका सच कुछ और ही निकला। द क्विंट के मुताबिक, यूपीपीएल के सोशल मीडिया हैंडल की जांच करने पर पाया कि पार्टी ने बासुमतारी के पार्टी के साथ गठबंधन के संबंध में एक पोस्ट जारी किया था।
उन्होंने कहा कि बासुमतारी 10 जनवरी 2024 को अपने निलंबन के बाद से यूपीपीएल से जुड़े नहीं हैं। पार्टी ने 10 जनवरी को बासुमतारी के निलंबन को नोट करने वाले 'रिलीज़ ऑर्डर' की एक कॉपी भी जारी की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बासुमतारी को कई लोगों की कई शिकायतों और आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था, जिसमें उन पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के निष्पादन के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार में शामिल होने और धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था।
🚨 Important Notice 🚨
— United People's Party Liberal (UPPL) (@TheUPPLOfficial) March 27, 2024
We have noticed that a photo of Benjamin Basumatry is being widely circulated on social media. We wish to clarify that Mr. Basumatry has not been associated with UPPL since his suspension on 10th January, 2024. pic.twitter.com/bIBoaKHXgU
फोटो से 'ब्लैकमेल' किया गया
फैक्ट चेक में पता चला कि ऑर्डर की यह कॉपी पांच साल पुरानी है। विवाद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फैलाई गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस फोटो से उन्हें 'ब्लैकमेल' किया गया। इस तस्वीर को गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि बासुमतारी यूपीपीएल पार्टी का हिस्सा है जो असम में बीजेपी की गठबंधन सहयोगी है।
यह भी पढ़ें- Bank Holidays in April 2024: अप्रैल में आधे महीने रहेंगे बैंक बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, करिए चेक












Click it and Unblock the Notifications