Fact Check: पीएम मोदी-ट्रंप के चित्र पर युवक कर रहा पेशाब, आप सोशल मीडिया इंचार्ज ने शेयर की
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप के भारत दौरे को लेकर जोरदार तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमे दीवार पर डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी की चित्र बनी है। इस चित्र पर एक युवक पेशाब कर रहा है, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

फैक्ट चेक
दरअसल यह तस्वीर अहमदाबाद की नहीं है, इस तस्वीर को दो अलग-अलग तस्वीर को जोड़कर बनाया गया है और इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। पहली तस्वीर प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की है जबकि दूसरी तस्वीर दीवार पर पेशाब कर रहे युवक की है। ऐश्वर्य वर्मा के ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए असली तस्वीर को साझा किया है और कहा है कि यह तस्वीर फर्जी है।

यू ट्यूब पर साझा की गई तस्वीर
गूगल इमेज सर्च में जब इस तस्वीर को सर्च किया गया तो असली तस्वीर सामने आती है। इस तस्वीर को newsofdelhi नाम के यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया गया है, यह तस्वीर 13 जनवरी 2012 को पोस्ट की गई है। तस्वीर का थंबनेल ‘Delhi Metro Walls have become the famous Peeing destination' के साथ साझा किया गया है।
दो दिन के दौरे पर ट्रंप
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप की यह पहली भारत यात्रा है, जबकि पीएम मोदी से पिछले 8 महीनों में यह उनकी यह पांचवी मुलाकात होगी। डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे के तीन पड़ाव अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली हैं। रवीश कुमार ने बताया कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच समन्वय काफी मजबूत है। हम उम्मीद करते हैं कि यह समन्वय और बेहतर होगा। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications