क्या फेसबुक डाउन है? यूजर्स की शिकायत- न्यूज फीड में अचानक लेडी गागा और द बीटल्स से जुड़े पोस्ट की बाढ़
क्या फेसबुक डाउन है ? यूजर्स की न्यूज फीड में लेडी गागा और बीटल्स जैसे सेलेब्स की पोस्ट की बाढ़ ! अजीबोगरीब गड़बड़ी की शिकायत। facebook users newsfeed celebs post complaint
नई दिल्ली, 24 अगस्त : सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर यूजर्स ने अजीबोगरीब गड़बड़ी की कंप्लेन की। वेबसाइट ट्रैकर DownDetector.com.au ने फेसबुक सर्विस में आउटेज की सूचना दी। यूजर्स ने शिकायत की है कि उनकी न्यूज फीड में सेलिब्रिटी खातों की पोस्ट लगातार दिख रही है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक सोशल मीडिया ऐप फेसबुक के यूजर्स अपनी फ़ीड में समस्याओं की रिपोर्ट कर रहे हैं। उनकी न्यूज फ़ीड लेडी गागा, निर्वाण और द बीटल्स जैसे कलाकारों से जुड़े पोस्ट से भरा हुआ है। कुछ यूजर्स ने अब सितारों को Meme भेजना शुरू कर दिया है।

टेलर स्विफ्ट और बिली एलिश जैसे सितारे प्रभावित
कथित तौर पर, 43 प्रतिशत फेसबुक ऐप यूजर्स ने सर्विस आउटेज की कंप्लेन की। न्यूज फीड की परेशानी को लेकर 40 प्रतिशत ने कंप्लेन की। 16 प्रतिशत ने वेबसाइट से संबंधित सामान्य परेशानियों की शिकायत की। खबर लिखे जाने तक फेसबुक ने ऐप पर किसी भी सर्विस आउटेज की पुष्टि नहीं की है। कोई बयान भी जारी नहीं किया गया है। इस बात का भी कोई सबूत नहीं है कि वेबसाइट से छेड़छाड़ या हैकिंग की गई है। अमेरिकी सितारों में रैपर एमिनेम, बिली एलिश (Billie Eilish) और गायिका टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) जैसे दिग्गजों के अकाउंट्स प्रभावित हुए हैं।

फेसबुक फीड को क्या हो गया
फेसबुक में गड़बड़ी पर ट्विटर पर कंप्लेन की बाढ़ दिखी। शैनन ग्रिक्सी (Shannon Grixti) नाम के यूजर ने ट्विटर हैंडल @shancake_ पर स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा, मेरे फेसबुक फीड को क्या हो गया है ? ! बेसिल ज़ोक्कली नाम के हैंडल @BasilZoccali पर भी फेसबुक न्यूज फीड में गड़बड़ी रिपोर्ट की गई।
यहां पढ़ें ट्वीट--
मैं हर एक पोस्ट को पढ़ना नहीं चाहता
बेसिल ने @facebook को टैग कर कहा, कृपया हमारे न्यूज फ़ीड की शॉर्टिंग करें उतनी ही सामग्री दिखाएं, जितना मुझे पसंद है। अगर कोई केविन हर्ट्स पेज पर लिखता है तो भी मैं हर एक पोस्ट को पढ़ना नहीं चाहता।

बाइडेन के पेज पर लिखी चीजें बेतरतीब... !
महिला यूजर बोनी कावौसी (Bonnie Kavoussi) ने @bkavoussi ट्विटर हैंडल पर लिखा कि Facebook News Feed में उन्हें बाइडेन के पेज पर लिखी चीजें बेतरतीब ढंग से (Random) दिखा रही हैं। मैं इनके बारे में नहीं जानता। उनकी पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर रहा, बल्कि उन पोस्ट की बात कर रहा हूं जो उनके पेज पर पोस्ट हो रही हैं। मुझे आशा है कि आप इसे ठीक कर सकते हैं। धन्यवाद !
यहां पढ़ें Bonnie Kavoussi का ट्वीट
फेसबुक यूजर्स ने भड़ास निकाली
एक यूजर ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, "क्या किसी और का फेसबुक फीड पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है? कई लोगों के कमेंट्स पढ़ने के बाद यूजर ने भड़ास निकाली और कहा, आम तौर पर जितना बकवास होता है, ये उससे भी ज्यादा है। टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift), बिली इलिश (Billie Eilish) और हैरी स्टाइल्स (Harry Styles) जैसे दिग्गज गायकों की पोस्ट भी कई फेसबुक यूजर्स की न्यूज फीड में दिखी। गड़बड़ी की शिकायत करने के लिए फेसबुक यूजर्स ने ट्विटर का सहारा लिया।

Liz Scott भी प्रभावित
इंग्लैंड के सैलफोर्ड (Salford) में रहने वाली रेलवे कर्मचारी लिज़ स्कॉट (Liz Scott) ने ट्वीट किया, "किसी और की फेसबुक टाइमलाइन प्रसिद्ध लोगों की फेसबुक पर बॉट्स की पोस्ट से भरी हुई है? क्या फेसबुक हैक हो गया है? उन्होंने हैशटैग #FacebookHacked भी लिखा।
यहां लिज़ स्कॉट का ट्वीट--
गायिका बिली एलिश की पोस्ट न्यूज फीड में !
@TanookiSage हैंडल पर ट्विटर यूजर ने लिखा, "मुझे अच्छा लगता है कि जब एक सोशल मीडिया ऐप पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाए, तो मैं दूसरे का इस्तेमाल कर सकता हूं। ऐसा करने से लोगों को प्रभावित करने वाली गड़बड़ी / अराजकता को रियलटाइम में देखा जा सकता है। अमेरिकन रैपर एमिनेम (Eminem) और गायिका बिली एलिश (Billie Eilish) के पेज की फेसबुक पोस्ट अपनी न्यूज फीड में दिखने की स्क्रीनशॉट शेयर कर @chrissearle ने ट्वीट किया, क्या किसी और के भी फेसबुक में गड़बड़ी हुई है या मुझे हैक कर लिया गया है ?

यूजर्स मशहूर हस्तियों को Meme भेज रहे
हालाँकि, कई फेसबुक यूजर्स गड़बड़ी के बावजूद बग का लाभ उठाने के लिए तत्पर दिखे। यूजर्स अब मशहूर हस्तियों को Meme भेज रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि उनकी पोस्ट शेयर की जाएगी। एक यूजर ने अंग्रेज गायिका और सॉन्ग राइटर एडेल के फेसबुक पेज (Adele Facebook page) पर लिखा, "मुझे नहीं पता लेकिन मैं इसे भी आजमाना चाहता हूं, हैलो !", जबकि दूसरे ने लिखा, अरे ममा मैं फेमस हो गया।












Click it and Unblock the Notifications