फेसबुक ला रहा है नया फीचर जो कम करेगा ब्रेकअप का दर्द

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो) सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अब एक ऐसे टूल्‍स पर काम कर रहा है जो ब्रेकअप के बाद होने वाले दर्द को थोड़ा हल्‍का करेगी। फेसबुक ने इस नए फीचर का ट्रायल भी शुरु कर दिया है। इस ब्रेकअप टूल को कंपनी ने इस तरह डिजाइन किया है कि आप दोनों डिजिटल दूरी बनाए रखें जिससे एक दूसरे की पोस्ट आपको तकलीफ ना दें।

Facebook's making it easier to ignore your ex after a breakup
अपने एक ब्‍लॉग में फेसबुक ने लिखा है कि फेसबुक लोगों के रिलेशनशिप में काफी अहम रोल अदा करता है। पर लोग कभी कभी यह सवाल भी उठाते हैं कि रिलेशनशिप खत्म होने के बाद के लिए फेसबुक पर कुछ नहीं है, जिसके लिए हम इस फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं जो यूजर्स के पुराने पार्टनर्स से ऑनलाइन दूरी बनाने में मदद करेगा।

इस फीचर से जैसे ही यूजर अपना रिलेशनशिप स्टेट्स बदलेगा वैसे ही उसमें पुराने पार्टनर की प्रोफाइल का See Less का ऑप्शन आएगा। इसके बाद आपकी न्यूज फीड में पुराने पार्टनर की प्रोफाइल पिक्चर या कोई दूसरी अपडेट नहीं मिलेगी। वहीं आपके टैगिंग ऑप्शन या मैसेज ऑप्शन में भी नाम सजेस्ट नहीं होगा। यूजर उपने पार्टनर को साथ वाले पुराने पोस्ट को एडिट कर सकता है कि उसे कौन देखें। साथ ही खुद को अनटैग भी कर सकता है। इसके बारे में आपके पार्टनर को कोई जानकारी नहीं मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+