आज नरेंद्र मोदी से मिलेंगी फेसबुक की सीओओ शेरिल सैंडबर्ग

Sheryl Sandberg
नई दिल्‍ली। फेसबुक पर इस समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। 18 मिलियन फेसबुक फॉलाअर्स के साथ नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं।

अब फेसबुक की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यानी सीओओ शेरिल सैंडबर्ग जब भारत आई हैं तो वह नरेंद्र मोदी के साथ अपनी खास मुलाकात को लेकर खासी उत्‍साहित हैं।

गुरुवार को शेरिल, नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। शेरिल ने भारतीय न्‍यूज चैनल एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्‍यू में बताया कि भारत में पिछले दिनों चुनावों में जो कुछ हुआ वह पूरी दुनिया को हैरान करने वाला था।

शेरिल ने बताया है कि फेसबुक की वह पोस्‍ट जिसमें नरेंद्र मोदी अपनी मां से आर्शीवाद ले रहे हैं सम्‍मोहित करने वाली है और व्‍यक्तिगत तौर पर उनकी पहली पसंद है।

शेरिल की मानें तो वह इस बात को जानने के लिए काफी उत्‍सुक हैं कि भारत में राजनेता किस तरह से फेसबुक का प्रयोग कर रहे हैं और उसकी अहमियत को समझ रहे हैं।

इस इंटरव्‍यू में शेरिल ने बताया कि भारत में फेसबुक के 100 मिलियन से भी ज्‍यादा यूजर्स हैं और यह अमेरिका के यूजर्स की संख्‍या से भी काफी ज्‍यादा है। भारत, फेसबुक के लिए सबसे बड़े बाजार में तब्‍दील होता जा रहा है।

साथ ही यह बात थोड़ी निराश करने वाली है कि अभी भी भारत के कुछ लोग फेसबुक से जुड़ नहीं सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+