Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली आईआईटी में लोगों के सवाल और जुकेरबर्ग के जवाब

नई दिल्‍ली। फेसबुक फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग इस समय दिल्‍ली आईआईटी में मौजूद हैं। यहां पर वह टाउनहॉल क्‍यूएंडए सत्र के दौरान छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे हैं। मार्क मंगलवार को भारत पहुंचे हैं और यह उनकी दूसरी आधिकारिक विजिट है।

zuckerberg-facbook

क्या कहा जुकेरबर्ग ने

मार्क ठीक समय पर आईआईटी पहुंच गए थे। एक‍ नजर डालिए कि मार्क ने भारत में अपने पहले टाउनहॉल सत्र में अभी तक छात्रों के सवालों के जवाब में क्‍या कहा।

सवाल: आप भारत में इतनी रूचि क्‍यों रखते हैं?

जुकेरबर्ग: भारत फेसबुक के लिए एक बड़ा और अहम बाजार है। अभी भी भारत में कई लोगों के पास इंटरनेट नहीं है। इंटरनेट का न होना यहां पर एक अर्थव्‍यवस्‍था को विकसित करने का बेहतर मौका है। अभी 130 मिलियन लोग फेसबुक का प्रयोग भारत में कर रहे हैं। लेकिन चार बिलियन लोग अभी तक इंटरनेट से दूर हैं। इन लोगों को इंटरनेट से जोड़ना एक बड़ी बात और हम यह कर सकते हैं।

सवाल:कैंडी क्रश की रिक्‍वेस्‍ट आना हम कैसे रोक सकते हैं?
जुकेरबर्ग: हम उन फीचर्स पर काम कर रहे हैं जिसके बाद लोगों को कैंडी क्रश रिक्‍वेस्‍ट आना बंद हो जाएगी।

सवाल-फेसबुक के फ्यूचर प्रॉडक्‍ट्स क्‍या क्‍या हैं?
जुकेरबर्ग:अगले पांच-10 वर्षों के अंदर हम कंप्‍यूटर सिस्‍टम बनाना शुरू करना चाहते हैं ऐसे सिस्‍टम जो बेहतर हों। एेसे कंप्‍यूटर सिस्‍टम जो भाषा को समझ सके और उसे ट्रांसलेट कर सके।

सवाल-अगर मार्क को सुपरपावर मिल जाए तो वह क्‍या करेंगे?
जुकेरबर्ग: टेक्‍नोलॉजी के बारे में एक सबसे अच्‍छी बात है कि आप लोगों के लिए इसके साथ मिलकर सुपरपवार का निर्माण कर सकते हैं।

सवाल:क्‍या इंटरनेट.ओआरजी नेट न्‍यूट्रैलिटी को सपोर्ट करता है?
जुकेरबर्ग: बिल्‍कुल। नेट न्‍यूट्रैलिटी एक अहम सिद्धांत है। हम इसे सपोर्ट करने के लिए काफी कुछ करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+