फेसबुक डाउन: सर्वर पर अटैक के बाद मशहूर सोशल साइट ठप

फेसबुक डाउन: सर्वर पर अटैक के बाद मशहूर सोशल साइट ठप

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर सोशल मीडिया वेबसाइटों में शुमार फेसुबक मंगलवार को दोपहर के बाद डाउन हो गई है। दुनियाभर में जब यूजर्स ने पाया कि फेसबुक ठीक से काम नहीं कर रहा है तो इसको लेकर रिपोर्ट की। यूके में डेढ बजे फेसबुक सर्वर पर अटैक की बात सामने आई है। भारत में भी करोड़ो यूजर्स ने इसको लेकर रिपोर्ट की है।

फेसबुक डाउन: सर्वर पर अटैक के बाद मशहूर सोशल साइट ठप

फेसबुक के दुनियाभर में डाउन होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर का रूख किया और फेसबुक के डाउन होने को लेकर जमकर ट्वीट हो रहे हैं। फेसबुक न्यूज फीड, फेसबुक बिजनेस मैनेजर और फेसबुक के कई उत्पाद की कार्यवाई इससे प्रभावित हुई है। यह देर शाम ठीक नहीं हो पाया है और यूजर्स और मीडिया संस्थानों को इसकी वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आउटेज मॉनिटर के मुताबिक यह समस्या मुख्य रूप से यूरोप में है लेकिन भारत में भी इसके डाउन होने की वजह से काफी लोग और संस्था प्राभवित हुए हैं। आउटेज के अनुसार 57 फीसदी लोगों के डिवाइस पर यह बिल्कुल नहीं चल रहा था जबकि 25 फीसदी लोगों ने इस बात की शिकायत की उन्हें फेसबुक लॉगऑन करने में समस्या आ रही है। आउटेज मॉनिटर सोशल मीडिया के ब्लैक आउट मॉनिटरिंग की एक संस्था है जिन्होंने यह रिपोर्ट जारी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+