Facebook भी मांग रहा है आधार कार्ड वाला नाम, फेक प्रोफाइल पर नकेल कसने की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने आधार को सबसे ताकतवर दस्तावेज बना दिया है। बैंक से लेकर पैन कार्ड, मोबाइल फोन से लेकर हवाई सफर, हर जगह आधार को अनिवार्य किया जा रहा है। अब आधार को सोशल मीडिया अकाउंट के लिए भी अनिवार्य किया जा सकता है। फेसबुक पर नए यूजर को अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड में लिखा गया नाम मांग रहा है। जी हां फेसबुक नए यूजर को अकाउंट खोलने के लिए आधार कार्ड वाला नाम मांग रहा है। हालांकि आपको बता दें कि फेसबुक ने प्रोफाइल को आधार से लिंक करने की कोई योजना नहीं बनाई है। ये बस फेक प्रोफाइल बनाने वाले यूजर पर नकेल कसने की तैयारी है।

फेसबुक पर आधार वाला नाम
फेसबुक ने नया अकाउंट खोलने के लिए यूजर को आधार की तरह फेसबुक प्रोफाइल में भी पूरा नाम इस्तेमाल करने के लिए कह रही है। नया अकाउंट खोलने पर यूजर को 'name as per Aadhaar' का सुझाव दिया जा रहा है। ये काम टेस्टिंग के तहत किया जा रहा है।

फेक अकाउंट पर नकेल
फेसबुक ये काम एक प्रयोग की तरह कर रहा है। जिसकी मदद से वो फर्जी प्रोफाइल पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। आपको बता दें कि फेसबुक मोबाइल साइट के जरिए नया अकाउंट खोलते वक्त ये जानकारी मांगी जा रही है,लेकिन फिलहाल ये जानकारी हर यूजर से नहीं मांगी जा रही है। कुछ लोगों ने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा और स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किया।

आधार कार्ड वाले नाम का इस्तेमाल
फेसबुक का कहना है कि हम यूजर को आधार कार्ड वाले नाम के इस्तेमाल के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि वो उसी नाम से अपना प्रोफाइल बनाए जिससे उसे पहचाना जाता है, ताकि असके घर-परिवार वाले उससे जुड़ सके। ऐसा करना अनिवार्य नहीं किया गया है। यूजर किसी भी नाम से अपना अकाउंट खोल सकता है। फेसबुक अभी इसपर छोटे स्तर से टेस्टिंग कर रहा है।

नहीं मांगी जा रही है कोई और जानकारी
फेसबुक प्रोफाइल बनाने के लिए लोगों को सिर्फ आधार कार्ड वाले नाम के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोगों के आधार संबंधी किसी और तरह की कोई जानकारी नहीं मांगी जा रही है। इसलिए फेसबुक के इस टेस्टिंग से आधार संबंधित प्राइवेसी के उल्लंघन का कोई मामला नहीं बनता।












Click it and Unblock the Notifications