India China face off: तवांग में चीनी सेना को भारतीय सेना ने खदेड़ा, केजरीवाल बोले-हमारे जवान देश का गौरव हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तवांग में भारतीय जवानों द्वारा चीनी सेना को धूल चटाने पर गौरान्वित होते हुए कहा "हमारे जवान देश का गौरव हैं। मैं उनकी वीरता को सलाम करता हूं ।

army

9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना ने चीनी सेना को खदेड़ बाहर करने में कामयाब हो गई है। भारतीय सेना ने अपने साहस से एक बार फिर भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तवांग में भारतीय जवानों द्वारा चीनी सेना को धूल चटाने पर गौरान्वित होते हुए कहा "हमारे जवान देश का गौरव हैं।"

भारतीय सेना की चीनी सेना के साथ हुई आमने-सामने की लड़ाई में दोनों देशों की सेनाओं के कुछ सैनिको को मामूली चोटें आईं। याद रहे पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच 30 महीने से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध के बीच पिछले शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र में एलएसी के पास यांग्त्से के पास झड़प हुई थी।

घटना के बारे में एक पीटीआई के ट्वीट को टैग करते हुए केजरीवाल ने हिंदी में लिखा "हमारे जवान देश का गौरव हैं। मैं उनकी वीरता को सलाम करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।"

पूर्वी लद्दाख में अगस्त 2020 के बाद से भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच यह पहली बड़ी झड़प है। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले साल अक्टूबर में भी यांग्त्से के पास एक बीच आमना-सामना हुआ था और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद इसे सुलझा लिया गया था।

याद रहे जून 2020 में गालवान घाटी में भयंकर संघर्ष के बाद भारत और चीन के बीच संबंध बहुत खरा हो गया। जिसने दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था। दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों और भारी हथियारों को बढ़ाकर अपनी तैनाती बढ़ा दी। जिसके बाद से लगातार तनाव जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+