CDS के चॉपर का वीडियो बनाने वाले से पुलिस की पूछताछ, शख्स ने बताया आखिरी लम्हों का आंखों देखा हाल
नई दिल्ली, 10 दिसंबर: नीलगिरी में कुन्नूर के पास हुई भीषण हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य रक्षा कर्मियों की मौत हो गई थी। हादसे के दो दिन बाद पुलिस ने इस घटना के चश्मदीद को पूछताछ के लिए बुलाया है। दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले चश्मदीद ने चॉपर को देखा था और इसे अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था। चश्मदीद शुक्रवार को कोयंबटूर शहर पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुआ।

कुट्टी ने बनाया था वीडियो
एक चश्मदीद नसर ने कहा कि, चॉपर ने बुधवार को दोपहर 12.24 बजे कटेरी को पार करने का प्रयास किया, लेकिन पूरे इलाके में घने कोहरे की छाया थी। हमने उस जगह पर रुककर 10 मिनट तक तस्वीरें लीं। इसके बाद हमने जोर की गड़गड़ाहट सुनी। हम तुरंत उस दिशा की ओर बढ़ने लगे जहां से आवाज सुनाई दी थी। उस इलाके में यह जानने के लिए पहुंचे कि, क्या उस क्षेत्र में कोई दुर्घटना तो नहीं हुई है?

19 सेकंड के वीडियो को पुलिस को सौंपा था
चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि, घाट रोड पर कुछ मोड़ पार करने के बाद हमने एक स्थान पर पुलिस और एम्बुलेंस को बचाव कार्यों में लगा देखा। हमने उनसे संपर्क किया और वीडियो पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद हम चले गए क्योंकि हमें उस जगह को खाली करने के लिए कहा गया था। भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के अंतिम क्षणों को कोयंबटूर के कुट्टी नाम के एक व्यक्ति ने 19 सेकंड के वीडियो में रिकॉर्ड किया था।

कुट्टी परिवार के साथ कटेरी घूमने आए थे
कुट्टी नसर के साथ, कोयंबटूर के गांधीपुरम में एक प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। वे परिवार के साथ बुधवार को कुन्नूर के पास कटेरी आए हुए थे। वीडियो में दिखाया गया है कि परिवार कटेरी के पास एक रेलवे ट्रैक पर चल रहा था। तभी उन्हें हेलीकॉप्टर की जोरदार गड़गड़ाहट सुनाई देती है, वे उसे फोन से शूट करने लगते हैं। इसके बाद चॉपर कोहरे में गायब हो जाता है। कुछ सेकेंड बाद उन्हें धमाके की आवाज सुनाई देती है।
ये है वो वीडियो
इसके बाद साथ चल रहे परिवार के एक सदस्य नासर ने पूछा कि, यह गिर गया है? क्या यह टूट गया है)? वीडियो रिकॉर्ड करने वाले कुट्टी ने 'हां' में जवाब दिया। वीडियो में दिखाई देने वाला नसर शुक्रवार सुबह कोयंबटूर सिटी पुलिस कमिश्नरेट में पूछताछ के लिए आया। उन्होंने पुष्टि की कि इस वीडियो को उन्होंने दुर्घटनास्थल से बहुत दूर रेलवे ट्रैक से लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications