दुकानदार से फ्री में मांगा चिकन, नहीं दिया तो पीट-पीटकर मार डाला

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में फ्री में चिकन देने से मना करने पर दो लोगों ने चिकन सेंटर मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल होने के बाद सेंटर मालिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सेंटर मालिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह अंदरुनी गंभीर चोट बताई जा रही है।

extorting and bid to murder shop owner in pune

घटना पुणे के कोथरू थाना क्षेत्र की है। बता दें कि गणेश राऊत ने सात दिन पहले ही चिकन सेंटर का नया बिजनेस शुरू किया था। पुलिस की मानें तो कोथरूड के गुजरात कॉलनी स्थित सार्थक चिकन सेंटर के मालिक के पास दो लोग हफ्ता वसूल करने के लिए आए थे। सेंटर मालिक ने हफ्ता देने से मना कर दिया तो दोनों ने फ्री में चिकन देने की मांग की। मृतक ने फ्री में चिकन और हफ्ता देने से इंकार कर दिया था। इस बात से खफा होकर दोनों ने उसकी दुकान में घुसकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसमें गणेश राऊत बुरी तरह से घायल हो गया था।

extorting and bid to murder shop owner in pune

पुलिस की मानें तो घटना 12 मार्च की है। गणेश राऊत ने दो लोगों के खिलाफ कोथरू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि गणेश राऊत का इलाज ससून हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंदरुनी गंभीर चोटों की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इस मामले में जयेश उर्फ मनोज शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। वही, दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+