मलेशिया में एयरपोर्ट पर हुई बेटे की मौत, सुषमा स्वराज ने की लाचार मां की मदद

Recommended Video

    Sushma Swaraj helps Indian woman stranded with son's body at Malaysia Airport | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। ट्विटर के जरिए लोगों की समस्या सुनने वाली और सुलझाने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को एक भारतीय महिला की उसके बेटे का शव लाने में मदद की है। दरअसल यह महिला अपने बेटे के साथ आस्ट्रेलिया से भारत आ रही थी, लेकिन कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अचानक उसके बेटे की मौत हो गई। जब विदेश मंत्री से ट्विटर के जरिए मदद मांगी गई तो सुषमा स्वाराज ने पीडित महिला की हरसंभव मदद की।

    sushma swaraj

    विदेश मंत्री ने तुरंत कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग को इस मामले को देखने के आदेश दिए। इसके बाद सुषमा स्वाराज ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं। शोक संपतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही शव को सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा।

    सुषमा स्वराज ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे ट्विटर के माध्यम से ही कई बार लोगों की मदद कर चुकी हैं। ट्विटर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए लोग भी उन्हें अपनी समस्या बताते हैं। पिछले काफी दिनों से नाइजीरियाई अधिकारियों की हिरासत में फंसे चार भारतीयों को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से छुड़ा लिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि नाइजीरिया अधिकारियों की हिरासत में रहे चार भारतीयों को वहां के भारतीय उच्चायुक्त के दखल के बाद रिहा कर दिया गया।

    यहीं नहीं सुषमा स्वराज कई बार पाकिस्तान के नागरिकों की गुहार पर उन्हें इलाज के लिए भारत आने का वीजा दिलवाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+