विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से तीन दिन के रूस दौरे पर, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से तीन दिन के रूस दौरे पर, कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

नई दिल्ली, 6 जुलाई: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को तीन दिन के दौरे पर रूस रवाना होंगे। अपने दौरे में विदेश मंत्री भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करने और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि जयशंकर 7 से 9 जुलाई तक रूस दौरे पर रहेंगे। जहां वो द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। जिसमें महामारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग, विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान शामिल है।

External Affairs Minister

एस जयशंकर की रूसी समकक्ष के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में संबंधों पर भी चर्चा होने की संभावना है। कोरोना के चलते भारत-रूस शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया था। इस सम्मेलन के जरिए दोनों देशों के संबंधों पर बात होती है। ऐसे में इस सम्मेलन को लेकर भी एस जयशंकर और सगेई लावरोव के बीच बात हो सकती है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस साल अप्रैल में भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उनकी एस जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर बैठक हुई थी। जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक संयुक्त बयान जारी कर तब कहा था कि दोनों देश एक दूसरे के प्रति कई क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+