विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन के समकक्ष जेम्स क्लेवरली से बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि ब्रिटेन के विदेश सचिव का फोन आया। कॉल पर हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और भारत की जी20 अध्यक्षता के एजेंडे पर चर्चा की गई।

देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली से द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ जी-20 अध्यक्षता के कई मुद्दों पर बातचीत की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने समकक्ष जेम्स से फोन पर बातचीत के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जिसकी जानकारी खुद विदेश मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी।
विदेश मंत्री ने ट्वीट में बताया, "ब्रिटेन के विदेश सचिव का फोन आया। कॉल पर हमारे द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और भारत की जी20 अध्यक्षता के एजेंडे पर चर्चा की गई।" एस जयशंक की टेलीफोनिक बातचीत ब्रिटेन के विदेश मंत्री की भारत की संभावित यात्रा से पहले हुआ है। एक और दो मार्च को जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक होनी है।
बता दें कि गुजरात दंगे 2002 की सांप्रदायिक हिंसा पर विवादित बीबीसी के दो पार्ट की डॉक्यूमेंट्री के बाद एस जयशंकर और क्लेवरली के बीच यह पहला संपर्क था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को एक प्रोपेगेंडा करार दिया था।
G-20 ग्रुप में शामिल हैं ये देश
आपको बता दें कि एक दिसंबर 2022 से भारत को G-20 की अध्यक्षता का मौका मिला है। G-20 देशों के ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications