विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 मई से चार दिन के अमेरिकी दौरे पर, कोरोना समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली, 21 मई: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अगले हफ्ते, 24 मई को अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। एस. जयशंकर का ये दौरा चार दिन का होगा, जयशंकर 24 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 28 मई को लौटेंगे। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की ओर ये जानकारी दी गई है। कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों के बीच इस दौरे के दौरान चर्चा होगी।

अमेरिका के अपने दौरे में विदेश मंत्री जयशंकर वाशिंगटन डीसी में अपने समकक्ष विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ बैठक करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से भी जयशंकर चर्चा करेंगे। वह कैबिनेट सदस्य और द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कोरोना से संबंधित सहयोग के लिये बिजनेस फोरम पर चर्चा भी करेंगे।
Recommended Video
हाल ही में ब्रिटेन से लौटे हैं एस जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसी महीने ब्रिटेन का दौरा भी किया है। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए 3 मई को जयशंकर लंदन पहुंचे थे। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के बाद एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की थी। बैठक में कोरोना संकट समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications