प्रेस कांफ्रेंसः सुषमा की फिसली ज़बान, क्या है इसका कारण...जानिए?
नई दिल्ली। विदेश मंत्री बनने के बाद औपचारिक तौर पर सुषमा स्वराज की पहले प्रेस कांफ्रेंस। उसमें हडबड़ाहट। ऐसी कि बिना गहराई से सोचे समझे बयान दे डाला। बताया जा रहा है कि स्कोटलैंड पर कुछ गलत तथ्य बयान कर दिए गए। विदेश मंत्री से पूछा था कि यूनाइटेड किंगडम से स्कॉटलैंड के अलग होने के बारे में वह क्या सोचती हैं। स्वराज ने स्कॉटलैंड की आजादी का विरोध कर दिया।

अन्य मंत्री जी ने फुसफुसाया
विदेश सचिव सुजाता सिंह ने फौरन मंत्रीजी को फुसफुसाकर कुछ कहा। जिसके बाद सुषमा ने अपनी गलती सुधारते हुए कहा कि स्कोटलैंड को आजादी चाहिए या नहीं इसका फैसला स्कॉटलैंड की जनता पर है।
दरअसल, सुषमा विदेश मामले पर जब बोल रही थीं तो यह अटकले लगाई जा रही हैं कि उन्हें इस मामले पर जरा भी जानकारी नहीं थी। इसलिए वह अात्मविश्वास में नहीं दिखीं। कई लोगों का मानना है कि एक मंत्री की गरीमा को बनाए रखने के लिए सुषमा को जानकारी नहीं होने पर कह देना चाहिए था कि उन्हें अभी इस बारे में अभी बात नहीं करनी है।












Click it and Unblock the Notifications