कम होंगा राजधानी, दुरुंतो समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आप राजधानी एक्सप्रेस जैसी दूसरी खासमखास ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको आने वाले समय में सुखद खबर मिल सकती है। रेल मंत्रालय इन रेलों के किराए को कम करने के संबंध में गंभीरता से सोच रहा है। उसके इस तरह का कदम उठाने के पीछे ठोस कारण हैं।

दरअसल प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी को देखकर इस तरह का फैसला लिया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि अब प्रीमियम रेलों के बहुत से यात्री हवाई सफर करने लगे हैं। उसमें पहले से टिकट बुकिंग करने पर रेल से कोई बहुत किराया नहीं देना पड़ता। दूसरी बात यह है कि सफर बहुत कम वक्त में पूरा हो जाता है।
15 से 30 प्रतिशत घटेंगे
जानकारों का कहना है कि प्रीमियम ट्रेनों के किराए में 15 से 30 प्रतिशत की कमी मुमकिन है। रेलवे के फाइनेंस विभाग के अधिकारी नए किरायों के बारें में फिलहाल मंथन कर रहे हैं। अब यह देखने वाली बात है कि किराए में कमी की घोषणा कब होतीहै। संभव है कि इन ट्रेनों में सफर करने वालों को दूसरी सुविधाएं भी दी जाएं। इरादा यह है ताकि यात्री फिर से इनमें बड़े पैमाने पर सफर करने लगें।
रेलवे के एक अधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि रेलवे को असली कमाई तो प्रीमियम ट्रेन में सफर करने वालों और माल गाड़ियों से ही होती है। इसलिए वे इन दोनों के हितों की अनदेखी नहीं कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications