पुणे के गोलाबारूद फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत
पुणे के गोलाबारूद निर्माण फैक्ट्री में आज सुबह ब्लास्ट होने से दो कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों कर्मचारी बम बनाने का काम फैक्ट्री के अंदर करते थे।
पुणे। पुणे के गोलाबारूद निर्माण फैक्ट्री में आज सुबह ब्लास्ट होने से दो कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों कर्मचारी बम बनाने का काम फैक्ट्री के अंदर करते थे। बारूद को मिक्स करने के दौरान यह ब्लास्ट हुआ। इससे फैक्टरी में सुबह-सुबह अफरातफरी का माहौल हो गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9:30 बजे के दौरान यह घटना घटी। यह घटना पुणे के खड़की गोलाबारूद फैक्टरी में हुई। सूत्रों की मानें तो बारूद में केमिकल मिलाते समय कुछ कम-ज्यादा होने की वजह से यह विस्फोट हुआ है। विस्फोट इतना बड़ा था कि दोनों कर्मचारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अशोक काशिनाथ डुबल (51) और यश मारिया रॉक (48) दोनों रहनेवाले खड़की के ही थे। दोनों कर्मचारी फैक्ट्री के क्वाटर्स में रहते थे। उनके परिवारजनों में दुख का मातम है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के शव को औंध जिला हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि इस फैक्ट्री में काम करते समय सभी कर्माचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सभी को जरूरी उपकरण दिए जाते हैं पर काम को जल्दी निपटाने की वजह से भी बहुत बार कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरती जाती है। हादसे के वक्त भी उनके शरीर पर कोई सुरक्षा उपकरण नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications