PM Modi Birthday Special: 4 बार CM और 3 बार PM, लगातार चल रहा मोदी का कारवां, 23 साल BJP को चखाया जीत का स्वाद
Narendra Modi PM Hattrick: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। बचपन से ही नरेंद्र मोदी का झुकाव राष्ट्रसेवा और देशभक्ति की ओर था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से काफी प्रभावित हुए, और कम उम्र में ही संघ से जुड़ गए। RSS में रहते हुए उन्होंने अनुशासन और संगठन का गहन प्रशिक्षण लिया, जो आगे चलकर उनकी राजनीति में बहुत काम आया।
2001 से मोदी का कारवां जो शुरू हुआ, लगातार चलता ही जा रहा है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना सफर शुरू किया और फिर राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का नेतृत्व किया। राज्य हो या राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में नरेंद्र मोदी ने अपनी लीडरशिप में 23 साल बीजेपी को जीत स्वाद चखाया है। इसी का फल है, जो लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में भी चुने गए। आइए मोदी के बेमिसाल इस सफर पर एक नजर डालते हैं....

पहली बार मुख्यमंत्री (2001-2002)
- मुख्यमंत्री पद की शपथ: नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- चुनाव का कारण: केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाया गया।
दूसरी बार मुख्यमंत्री (2002-2007)
- विधानसभा चुनाव 2002: नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2002 में गुजरात विधानसभा भंग की और 12 दिसंबर 2002 में चुनाव हुए। परिणाम 15 दिसंबर 2002 को घोषित हुए। बीजेपी ने 182 में से 127 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर 2002 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- वोटों की संख्या: नरेंद्र मोदी ने मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 1,13,589 वोटों से जीत हासिल की।
तीसरी बार मुख्यमंत्री (2007-2012)
- विधानसभा चुनाव 2007: चुनाव दिसंबर 2007 में हुए और परिणाम 23 दिसंबर 2007 को घोषित हुए। बीजेपी ने 182 में से 117 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2007 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- वोटों की संख्या: नरेंद्र मोदी ने मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 87,161 वोटों से जीत हासिल की।
चौथी बार मुख्यमंत्री (2012-2014)
- विधानसभा चुनाव 2012: चुनाव दिसंबर 2012 में हुए और परिणाम 20 दिसंबर 2012 को घोषित हुए। बीजेपी ने 182 में से 115 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने 26 दिसंबर 2012 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- वोटों की संख्या: नरेंद्र मोदी ने मणिनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 86,373 वोटों से जीत हासिल की।
राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश-
2014 का लोकसभा चुनाव:
नरेंद्र मोदी को सितंबर 2013 में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। बीजेपी ने कुल 543 सीटों में से 282 सीटें जीतीं, जो कि स्पष्ट बहुमत था। नरेंद्र मोदी ने 22 मई 2014 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2019 का लोकसभा चुनाव:
इस बार बीजेपी ने और भी अधिक सफलता हासिल करते हुए 303 सीटें जीतीं। नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2024 का लोकसभा चुनाव
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी। सिर्फ 240 सीटों पर ही थम गई। वहीं, बीजेपी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के आंकड़े 272 से काफी ऊपर 293 सीटें घसीट लीं। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी के लिए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार ली।
ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनकी पत्नी जशोदाबेन ने क्या-क्या बताया? यहां जानें सबकुछ
60 साल में PM पद पर हैट्रिक लगाने वाले इकलौते नरेंद्र मोदी?
आपको बता दें कि पिछले 60 सालों में, भारत ने कई प्रधानमंत्रियों को देखें हैं, जो विभिन्न राजनीतिक दलों से आए हैं। लेकिन, 9 जून को शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी इकलौते भारत के प्रधानमंत्री हो गए, जिन्होंने तीसरी बार इस पद पर कार्यकाल की शुरू किया हो। आइए समझते हैं कैसे?
1-लाल बहादुर शास्त्री (1964-1966)
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- कार्यकाल: 9 जून 1964 - 11 जनवरी 1966
2-इंदिरा गांधी (1966-1977, 1980-1984)
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- कार्यकाल: 24 जनवरी 1966 - 24 मार्च 1977
- दूसरा कार्यकाल: 14 जनवरी 1980 - 31 अक्टूबर 1984
3-मोरारजी देसाई (1977-1979)
- पार्टी: जनता पार्टी
- कार्यकाल: 24 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979
4-चरण सिंह (1979-1980)
- पार्टी: जनता पार्टी (सेक्युलर)
- कार्यकाल: 28 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980
5-राजीव गांधी (1984-1989)
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- कार्यकाल: 31 अक्टूबर 1984 - 2 दिसंबर 1989
6-वी.पी. सिंह (1989-1990)
- पार्टी: जनता दल (राष्ट्रीय मोर्चा)
- कार्यकाल: 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990
7-चंद्रशेखर (1990-1991)
- पार्टी: समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय मोर्चा)
- कार्यकाल: 10 नवंबर 1990 - 21 जून 1991
8-पी.वी. नरसिंह राव (1991-1996)
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- कार्यकाल: 21 जून 1991 - 16 मई 1996
9-अटल बिहारी वाजपेयी (1996, 1998-2004)
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
- कार्यकाल: 16 मई 1996 - 1 जून 1996
- दूसरा कार्यकाल: 19 मार्च 1998 - 22 मई 2004
10-एच.डी. देवगौड़ा (1996-1997)
- पार्टी: जनता दल (संयुक्त मोर्चा)
- कार्यकाल: 1 जून 1996 - 21 अप्रैल 1997
11-इंद्र कुमार गुजराल (1997-1998)
- पार्टी: जनता दल (संयुक्त मोर्चा)
- कार्यकाल: 21 अप्रैल 1997 - 19 मार्च 1998
12-मनमोहन सिंह (2004-2014)
- पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- कार्यकाल: 22 मई 2004 - 26 मई 2014
13-नरेंद्र मोदी (2014-वर्तमान)
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी
- कार्यकाल: 26 मई 2014-30 मई 2019
- दूसरा कार्यकाल: 30 मई 2019-पदस्थ












Click it and Unblock the Notifications