इस साल मानसून बेहतर रहने की उम्मीद, सरकार ने दिए खरीफ सीजन में उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पिछले दो साल से कम बारिश और सूखे की हालत ने देश के हालात बिगाड़ रखे हैं। किसान खुदकुशी करने पर मजबूर हैं। लेकिन इस साल राहत वाली एक खबर है। जी हां इस साल मानसून बेहतर हो सकता है। सोमवार को सरकार ने कहा है कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने इस उम्मीद के साथ राज्यों को निर्देश दिया कि वे जून से शुरू होने वाली खरीफ सत्र में फसल का रकबा और उत्पादन बढ़ाने की योजना अभी से तैयार करें। दिल्ली में हैं और घूमने का प्लान है तो प्लीज छाता लेकर निकलें, देर शाम हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान इस माह के अंत तक आएगा, जिसमें मानसून की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। आपको बताते चलें कि कमजोर मानसून के कारण भारत का खाद्यान उत्पादन वर्ष 2014-15 (जुलाई से जून) में घटकर 25 करोड़ 20.2 लाख टन रह गया, जो उसके पिछले वर्ष रिकॉर्ड 26 करोड़ 50.4 लाख टन के स्तर पर था।












Click it and Unblock the Notifications