Exit Polls: मध्य प्रदेश में 160 सीटों के साथ फिर से खिलेगा कमल

एमपी में कुल 230 सीटे हैं। अगर 2008 के परिणामों पर एक नजर डालें तो तब भाजपा ने 143, कांग्रेस ने 71, बसपा ने 7, बीजेएसएच ने 5 व अन्य ने 4 सीटें मिली थीं। 2013 के चुनाव के मतदान पूरे होने के बाद अब सभी सर्वे कंपनियों ने अपने-अपने एक्जिट पोल्स जारी कर दिये हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे इंडिया न्यूज के एक्जिट पोल की।
इंडिया न्यूज एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 43 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य को 18 फीसदी। इन वोटोंके आधार पर भाजपा को 122 से 133 सीटों तक मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 87 से 97 सीटें मिलेंगी, वहीं अन्य को 2 से 10 सीटें तक मिलने का अनुमान है। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शिवराज सिंह को 133 और ज्योतिर्रादित्य सिंधिया को 92 सीटें मिलने की उम्मीद है।
यही नहीं इंडिया टीवी-सी वोटर के मतदान बाद सर्वेक्षण के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 230 में से 128 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। कांग्रेस को यहां 92 सीटें, बसपा को छह और अन्य को चार सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा एनडीटीवी एग्जिट पोल में बताया गया है कि भाजपा को 144 सीटें और कांग्रेस के हाथ 77 सीटें लग रही हैं।
सभी एक्जिट पोल
सी-वोटर: भाजपा 128, कांग्रेस 92, बसपा 6, अन्य 4
ओआरजी-आईटी: भाजपा 138, कांग्रेस 80, बसपा व अन्य 12
चाणक्य: भाजपा 161, कांग्रेस 62, बसपा व अन्य 7
एबीपी नील्सन: भाजपा 138, कांग्रेस 80, बसपा 6, अन्य 6
सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस: भाजपा 136-146, कांग्रेस 67-77, बसपा व अन्य 13-21.












Click it and Unblock the Notifications