Exit Poll Zee News: नागालैंड में बीजेपी गठबंधन बड़ी बढ़त की ओर, 35-43 से सीटें मिलने का अनुमान
जी न्यूज के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक नागालैंड विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिल सकती है। कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगने की संभावना जताई गई है।

Exit Poll on Zee News: जी न्यूज के एग्जिट पोल में नागालैंड में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलते दिखाया गया है। इस एग्जिट पोल के नतीजे के हिसाब से राज्य में नेशनलिस्ट डेमेक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी गठबंधन दोबारा सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। 60 सदस्यीय नागालैंड विधानसभा के लिए इस बार के चुनाव में अभी 59 सीटों पर ही मतदान कराया गया है। इसमें से सत्ताधारी गठबंधन के खाते में 35 से 43 सीटें जाने का अनुमान जाहिर किया गया है। हालांकि, बता दें कि यह सिर्फ एग्जिट पोल के अनुमान हैं, असली नतीजे तब सामने आएंगे, जब 2 मार्च को वोटों की गिनती कराई जाएगी।
नागालैंड में फिर भाजपा गठबंधन सरकार- जी न्यूज एग्जिट पोल
जी न्यूज के एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार फिर से बन रही है और वह भी बढ़िया बहुमत के साथ। इस एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा और नेशनलिस्ट डेमेक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) गठबंधन को 60 में से 35 से 43 सीटें तक मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 1 से 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है।
नागालैंड के प्रमुख चुनावी मुद्दे
जबकि नागा पीपुल्स फ्रंट को यहां 2 से 5 और एनपीपी को शून्य से लेकर 1 सीट मिल सकती हैं। यहां अन्य को 6 से 11 सीटें मिलने का भी अनुमान जताया गया है। गौरतलब है कि
राज्य में एनडीपीपी 40 और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव मैदान में है। इस चुनाव में राज्य के पूर्वी हिस्से में अलग राज्य की मांग, सरकारी योजनाओं और प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, असम के साथ सीमा विवाद और उग्रवाद भी बड़ा मुद्दा रहा है।
Recommended Video
लेकिन, एग्जिट पोल के नतीजों से लगता है कि नागालैंड की राजनीति में पिछले दो दशकों से प्रभावी मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का जादू अभी भी बरकार है। क्योंकि, सत्ताधारी गठबंधन ने अबकी बार भी उन्हें ही प्रमुख चेहरा बनाया था।
2018 के नागालैंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां सत्ताधारी एनडीपीपी को 17, एनपीएफ को 26, बीजेपी को 12, एपीईपी को 2 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने पिछली बार यहां खाता भी नहीं खोला था।












Click it and Unblock the Notifications