क्या भाजपा के लिए चुनौती बन रही है AAP,क्या कहते हैं गुजरात ,हिमाचल और MCD चुनाव के एग्जिट पोल, 10 बड़ी बातें
गुजरात विधानसभा और हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 08 दिसंबर को घोषित होंगे। वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजे 07 दिसंबर को आने वाले हैं।

highlights: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 और दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजों से पहले एग्जिट पोल आ गए हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, एबीपी-सीवोटर, रिपब्लिक-पीएमएआरक्यू, न्यूज 24-टुडे चाणक्य और इंडिया न्यूज-जन की बात समेत कई संस्थानों ने एग्जिट पोल 05 दिसंबर की शाम को जारी कर दिए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी जीत रही है और तो वहीं आम आदमी पार्टी के गुजरात में वोट शेयर बढ़ने के आसार हैं। राजनीतिक पंडित गुजरात विधानसभा चुनाव में आप को एक बड़ा फायदा देने से हिचक रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया है कि इससे बीजेपी और कांग्रेस दोनों के वोट शेयर को नुकसान हो सकता है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 दिसंबर, 2022 को होगी। वहीं दिल्ली एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीत रही है। आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर अपने उम्मीदवार उतारने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला दिख रहा है।
आइए जानें एग्जिट पोल की 10 बड़ी बातें
1. हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल के नतीजे
इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया: बीजेपी - 24-34, कांग्रेस - 30-40, आप - 0; अन्य - 4-8
एबीपी न्यूज-सीवोटर: बीजेपी - 33-41, कांग्रेस - 24-32, आप - 0, अन्य - 0-4
रिपब्लिक-P MARQ: बीजेपी - 34-39, कांग्रेस - 28-33, आप - 0-1, अन्य - 1-4
News24- टुडेज चाणक्य: बीजेपी - 33, कांग्रेस - 33, आप- 0, अन्य - 2
टाइम्स नाउ- ETG: बीजेपी - 34-42, कांग्रेस - 24-32, आप - 0, अन्य - 1-3
टीवी9-भारतवर्ष : भाजपा- 33, कांग्रेस - 31, आप - 0, अन्य - 4
2. गुजरात एग्जिट पोल के नतीजे
-इंडिया टुडे माई एक्सिस इंडिया: बीजेपी - 129-151, कांग्रेस - 16-30, आप - 9-21, अन्य - 2-6
-एबीपी न्यूज-सीवोटर: बीजेपी - 128-140, कांग्रेस - 31-43, आप - 3-11, अन्य - 2-6
- रिपब्लिक - P MARQ: भाजपा - 128-148, कांग्रेस - 30-42, आप - 2-10, अन्य - 0-3
- News24-टुडेज चाणक्य: बीजेपी - 150, कांग्रेस - 19, आप - 11, अन्य - 2
- टाइम्स नाउ - ETG: बीजेपी - 139, कांग्रेस - 30, आप - 11, अन्य - 2
- TV9-भारतवर्ष: बीजेपी - 125-130, कांग्रेस - 40-50, आप - 3-5, अन्य - 3-7
3. वहीं दिल्ली नगर निगम चुनावों को लेकर किए गए एग्जिट पोल्स सही साबित हुए तो भाजपा 15 सालों में पहली बार दिल्ली एमसीडी चुनावों में हार सकती है। ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को जीतते हुए दिखाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया की एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 250 में से 149 से 171 सीट मिल सकती है। वहीं भाजपा 69 से 91 वार्ड जीत सकती है। कांग्रेस को दिल्ली में तीन से सात वार्ड जीतने की संभावना है।
4. इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने गुजरात में बीजेपी की भारी जीत की भविष्यवाणी की है। 182 सदस्यीय विधानसभा में 129-151 सीटों के साथ बीजेपी को 46% वोट शेयर मिलने की संभावना है।
5. टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश में त्रिकोणीय मुकाबले की भविष्यवाणी की है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है, जहां कांग्रेस और बीजेपी 68 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीटों पर फंस सकती है।
6. गुजरात विधानसभा चुनाव में अधिकत्तर एग्जिल पोल ने वोट शेयर के मामले में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई है। जहां आम आदमी पार्टी को वोट शेयर के मामले में गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रभावशाली शुरुआत करने की उम्मीद है, वहीं सीट मिलती नहीं दिख रही है।
7. रिपब्लिक - P MARQ के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव में आप को 15 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर मिलने की संभावना है।
8. हिमाचल में ज्यादातर पोलस्टर्स बीजेपी को फायदा दे रहे हैं। लेकिन इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने अलग भविष्यवाणी की है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, का दावा है कि 68 सीटों में से कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी जीतती हुई दिख रही है।
9. बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) चुनावों के नतीजे बुधवार 07 दिसंबर को घोषित होंगे।
10. गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications