Exit Polls: छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिलेंगी 53 सीटें

छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर आईबीएन 7 का कहना है कि भाजपा को यहां 42 प्रतिशत, कांग्रेस को 38 प्रतिशत, बसपा को 5 प्रतिशत और अन्य को 15 प्रतिशत सीटें मिलेंगी। गौर हो कि राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। लोकसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल मानें जा रहे विधानसभा चुनाव के द्वारा राजनीतिक दल 2014 का आकलन कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन चुनावों से मतदाताओं के रूझान का पता चल जाएगा।
तो वहीं इंडिया टीवी-सी वोटर के मतदान के सर्वेक्षण के मुताबिक, 90 सदस्यों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा को साधारण बहुमत से दो सीटें कम मिल सकती हैं। एनडीटीवी के मुताबिक भाजपा को 50 और कांग्रेस को 37 सीटें मिल सकती हैं।
सभी एक्जिट पोल
सी-वोटर: भाजपा 44, कांग्रेस 41, बसपा 2, अन्य 3
ओआरजी-आईटी: भाजपा 53, कांग्रेस 33, बसपा व अन्य 4
चाणक्य: भाजपा 51, कांग्रेस 38, बसपा 0
सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस: भाजपा 45-55, कांग्रेस 32-40, बसपा व अन्य 1-7.












Click it and Unblock the Notifications