Exit Poll Result 2024: आज शाम इतने बजे आएंगे एग्जिट पोल नतीजे, कब-कब औंधे मुंह गिर थे अनुमान?
lok sabha Exit Poll Result 2024: देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव में मतदान आज समाप्त हो जाएगा। 1 जून की शाम छह बजे आखिरी की चरण की वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे।
विभिन्न एजेंसियों की ओर से करवाए गए सर्वे से हार-जीत का अनुमान लगाया जाएगा। हालांकि वास्ताविक स्थिति का पता चार जून को होने वाली मतगणना से लगेगा।

यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल लाइव
एग्जिट पोल 2024 के सटीक नतीजे जानने के लिए आप वन इंडिया और डेली हंट के साथ बने रहें। हम आपके लिए सभी एग्जिट पोल के सटीक नतीजों को सबसे पहले लेकर आएंगे। इनके अलावा विभिन्न टीवी चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल नतीजे देखे जा सकते हैं।
एकदम सटीक नहीं होते एग्जिट पोल
मतदान के बाद चंद लोगों से रायशुमारी के आधार पर तैयार होने वाले एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा सही नहीं होते। पिछले चार लोकसभा चुनावों में एग्जिट पोल और वास्तविक नतीजों में अंतर रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 एग्जिट पोल
इस चुनाव में एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को 267 से 305 सीटें दे रहे थे। जबकि वास्तविक नतीजों में गठबंधन को 352 सीटों पर जीत मिली थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर एक बार सरकार बनाने में कामयाब रही थी। सिर्फ रिपब्लिक भारत का आकलन नतीजों के आस-पास रहा।
लोकसभा चुनाव 2014 एग्जिट पोल
अधिकांश पोल हवा भांप नहीं पाए। ज्यादातर चैनलों में भजपा गठबंधन को 272 से 276 के करीब सीटें दिखाई थी, लेकिन नतीजों में उसे 336 सीटें मिली और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। उस समय सिर्फ न्यूज 24 का एग्जिट पोल वास्तविक नतीजों के करीब रहा था।
लोकसभा चुनाव 2009 एग्जिट पोल
कांटे की टक्कर का अनुमान गलत निकला था। सभी एग्जिट पोल कांग्रेस गठबंधन को 200 से कम और भाजपा गठबंधन को 200 से कम और भाजपा गठबंधन को 190 के आस-पास सीटें दे रहे थे। नतीजे आए तो मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाला कांग्रेस गठबंधन 262 सीटें लेकर एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाबी रहा था।
लोकसभा चुनाव 2004 एग्जिट पोल
सभी एग्जिट पोल अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत के करीब दिखा रहे थे। नतीजे आए तो अनुमानों का बाजार ढह गया था। सारे एग्जिट पोल औंधे मुंह गिरे थे। भाजपा गठबंधन 181 सीटों पर सिमट गया था। कांग्रेस गठबंधन को 208 सीटें मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications