Exit Poll Result 2024 Tamil Nadu: तमिलनाडु में INDIA bloc बड़ी जीत की ओर, NDA को सिर्फ इतनी सीटों का अनुमान

Exit Poll Result 2024 Tamil Nadu: तमिलनाडु में एग्जिट पोल के नतीजों में इंडिया गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है। इस बार भी वहां लगभग वही नतीजे आते दिख रहे हैं, जो कि 2019 में आए थे। लेकिन, बड़ी बात ये है कि इस बार वहां भाजपा भी अच्छा करती दिख रही है।

न्यूज18 के अनुमानों में इंडिया ब्लॉक को तमिलनाडु में बड़ी बढ़त
न्यूज18 के एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक राज्य की 39 सीटों में डीएमके की अगुवाई वाला इंडिया ब्लॉक को 36 से लेकर 39 सीटें तक मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

exit poll result 2024

वहीं राज्य में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को 1 से लेकर 3 सीटों तक मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि एआईएडीएम गठबंधन को शून्य से लेकर 2 तक सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टुडे के अनुमानों में भी तमिलनाडु में इंडिया ब्लॉक की दमदार जीत
वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों में भी तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन को बड़ी बढ़त दिखाई गई है। इसके मुताबिक राज्य में इंडिया ब्लॉक को 35 से लेकर 37 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने भी राज्य में एआईएडीएम को जीरो से लेकर 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

टीवी9 पोलस्टार्ट एग्जिट पोल में भी इंडिया ब्लॉक को बढ़त
वहीं टीवी9 पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के अनुसार राज्य की 39 सीटों में एनडीए को 4, इंडिया ब्लॉक को 35 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, एआईएडीएमके और अन्य दलों का सफाया हो सकता है।

अंतिम दौरा कम मतदान संपन्न, 4 जून को आएंगे नतीजे
बता दें कि यह सिर्फ एक अनुमान है और असल नतीजे 4 जून को तब आएंगे जब वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव शनिवार को ही खत्म हुआ है।

इस तरह से देश में कुल 543 लोकसभा सीटों पर मतदान का काम पूरा हो चुका है। सातवें और अंतिम चरण में कुल 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हुआ है।

यूपी,बिहार और बंगाल में सभी चरणों में मतदान हुआ

काफी लंबे चले इस बार के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश (80), बिहार (40) और पश्चिम बंगाल (42) में सभी सातों चरणों में चुनाव करवाए गए हैं। जबकि, 39 सीटों वाले तमिलनाडु में सिर्फ एक ही दौर में वोटिंग हुई है। वहीं 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में पहले 5 चरणों में चुनाव करवाए गए हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों में क्या थे नतीजे?
2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को तबतक की सबसे ज्यादा 303 सीटें मिली थीं। जबकि, उसके अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के खाते में 353 सीटें आई थीं।

वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को पिछली बार सिर्फ 52 सीटें मिली थीं। अन्य बड़ी पार्टियों में टीएमसी को 22, बीएसपी को 10, एनसीपी को 5, सीपीआई को 2, सीपीएम को 3, आम आदमी पार्टी को 1, बीजेडी को 12, डीएमके को 24, जेडीयू को 16, नेशनल कांफ्रेंस को 3, एलजेपी को 6, अकाली दल को 2, शिवसेना को 18, समाजवादी पार्टी को 5, टीडीपी को 3, टीआरएस को 9 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+