Exit Poll Result 2024: भाजपा और कांग्रेस में से किसे मिल रहा है प्रचंड बहुमत, जानिए सुदर्शन टीवी का एग्जिट पोल
Lok sabha Exit Poll Result 2024: देश की सत्ता के सिंहासन पर कौन राज करेगा उसका फैसला तो 4 जून को ही होगा लेकिन इससे पहले सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं, एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार फिर से देश में भाजपा की सरकार बन सकती है।
सुदर्शन टीवी न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक देश में भाजपा की मोदी सरकार NDA को 373-404 सीटें, कांग्रेस को 29-35 सीटें और अन्य खाते में 94-104 सीटें जा सकती है। यानी सुदर्शन टीवी के मुताबिक एक बार फिर मोदी सरकार देश को मिलने जा रही है। हालांकि भाजपा का नारा 400 पार का था, उससे कुछ सीटें ही काम नजर आ रही है।

क्या होता है एग्जिट पोल
एग्जिट पोल, चुनाव के बाद का सर्वेक्षण होता है, जिसके बाद आपको 4 जून के नतीजों का पूर्वानुमान मिल जाएगा। एग्जिट पोल के पीछे का विचार वास्तविक परिणामों की घोषणा से पहले जनता की भावना और चुनावी रुझानों को दर्शाना है। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। अब यहां सवाल ये उठता है कि अलग-अलग एजेसियों द्वारा जब एग्जिट पोल आए तो किन आंकड़ों पर भरोसा किया जा और किन आंकड़ों पर नहीं...क्योंकि अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में कई बार काफी अंतर होता है। यूं तो एग्जिट पोल के अनुमान हमेशा सटीक हो ये कोई जरूरी नहीं है। कई बार एग्जिट पोल के अनुमान औंधे मुंह गिरे हैं।
इन सूरतों में आप, पिछले चार लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे और चुनावी नतीजे देख सकते हैं, जिसके आधार पर ये मूल्याकंन किया जा सकता है कि, अब तक किस एग्जिट पोल का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019: किस एजेंसी का एग्जिट पोल था सबसे सटीक?
- इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया : NDA 352, UPA 93, अन्य 82
- न्यूज24-टुडेज चाणक्य : NDA 350, UPA 95, अन्य 97
- न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस : NDA 336, UPA 82, अन्य 124
- टाइम्स नाउ-वीएमआर: NDA 306, UPA 132, अन्य 104
- इंडिया टीवी-सीएनएक्स : NDA 300, UPA 120, अन्य 122
- सीवोटर: NDA 287, UPA 128, अन्य 127
- एबीपी-सीएसडीसी : NDA 277, UPA 130, अन्य 135
- इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट: NDA 287, UPA 128, अन्य 127
-
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications