Exit Poll Jan ki Baat: मेघालय में BJP का सपना होगा चकनाचूर, TMC बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार मेघालय में इस बार टीएमसी और यूडीपी में कांटे की टक्कर लग रही है। लेकिन, बीजेपी के सत्ता में आने की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। वहीं कांग्रेस को भी मायूसी मिल सकती है।

exit-poll-jan-ki-baat-bjp-s-dream-may-be-shattered-im-meghalaya-tmc-may-become-the-biggest-party

Exit Poll Jan ki Baat meghalaya 2023: मेघालय जैसे क्रिश्चियन बहुल राज्य में अपनी सरकार बनाने का बीजेपी का मंसूबा चकनाचूर हो सकता है। जन की बात के एग्जिट पोल का तो यही नतीजा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस साल होने वाले सभी 9 राज्य विधानसभा चुनावों में जीत का लक्ष्य तय कर रखा है। लेकिन, लगता है कि मेघालय में पार्टी की उम्मीदें फिर धाराशायी हो सकती हैं। इस बार यहां सबसे बड़ी उलटफेर टीएमसी करती दिख रही है, जिसे 14 से लेकर 9 सीटें तक मिलने की भविष्यवाणी की गई है।

मेघालय में भाजपा के उम्मीदों पर फिरेगा पानी- एग्जिट पोल
जन की बात एग्जिट पोल के नजीते भारतीय जनता पार्टी को मायूस कर सकते हैं। पार्टी इस बार मेघालय में अपने दम पर सरकार बनाने की उम्मीद कर रही थी और उसने सभी 60 सीटों पर उम्मीदवार भी उतारे हैं। लेकिन, जन की बात के एग्जिट पोल का अनुमान है कि भारतीय जनता पार्टी को 3 से लेकर 7 सीटें ही मिल सकती हैं। उसे मिलने वाला वोट शेयर भी 13 से लेकर 9% तक ही रह सकता है।

टीएमसी-यूडीपी में कांटे की टक्कर- एग्जिट पोल
वहीं टीएमसी को 14 से 9 सीटें (17 से 22% वोट शेयर), यूडीपी को 10 से लेकर 14 सीटें (20 से 18% वोट शेयर) और एनपीपी को 11 से लेकर 16 सीटें (21 से 17% वोट शेयर) मिलने का अनुमान जताया गया है। गौरतलब है कि यह सारा आकलन 59 सीटों के आंकड़ों के आधार पर किया गया है।

कांग्रेस को टीएमसी के चलते नुकसान ?
वहीं जन की बात के एग्जिट पोल की मानें तो कांग्रेस के खाते में 11 से लेकर 6 सीटें तक जा सकती हैं (15 से 12% वोट शेयर), पीडीएफ को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं (4 से 9% वोट शेयर) और अन्य के खाते में 8 से 3 सीटें जाती दिखाई गई हैं (10 से 15% वोट शेयर)।

Recommended Video

    Assembly Election 2023: Meghalaya और Nagaland की 119 सीटों 552 उम्मीदवार मैदान में | वनइंडिया हिंदी

    2018 के मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 21 सीटें (28.50% वोट शेयर) गई थीं। वहीं बीजेपी को 2 सीटें (9.63% वोट शेयर) मिली थी। एनपीईपी को 19 (20.60%), यूडीपी को 6 (11.61%) और पीडीएफ को 4 सीटें (8.17%) मिली थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+