EXIT POLL: चली मोदी की लहर, हरियाणा में BJP को बहुमत
नयी दिल्ली। लोकसभा चनाव में देश में जो जादू दिखा वहीं जादू एक बार फिर से महाराष्ट्र और हरियाणा में देकने को मिल रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखी जा रही है। दोनों राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद जो एग्जिट पोल सामने आ रहे है उससे साफ हो गया है कि मोदी अपनी अग्नि परीक्षा में सफल हुए है।

एबीपी न्यूज़-नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में मोदी की लहर चल पड़ी है। एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा की झोली में 54 सीटें जा सकती हैं। जबकि हरियाणा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 46 है।
एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल नतीजों के मुताबिक अगर 19 तारीख के चुनावी नतीजे आए तो हरियाणा में पहले बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस का पत्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस के खाते में महज 10 सीटें आ रही है। वहीं आईएनएलडी को 22 और अन्य की खाते में 4 सीटें जाती दिख रही हैं.












Click it and Unblock the Notifications