तस्वीरों में देखें आंध्रा में तूफान पड़ा हलका पर हलचल जारी
हैदराबाद। बंगाल की खाड़ी में समुद्री लहरों के साथ भारतीय तट की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान गुरुवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने से पहले ही हलका पड़ गया। तूफान से पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया गया ताकि कोई भारी नुकसान नहीं हो। तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गई है और लोग बड़े आराम से बीच पर घूम रहे हैं और मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं।
तूफान के अलर्ट के बाद प्रशासन ने समुद्र में मछलियां पकड़ने जाने वाले सभी मछुवारों को अगले एक सप्ताह तक समुद्र में जाने से रोक दिया है। कोस्टल पुलिस लगातार गश्त कर रही है। अपनी यात्रा पर निकल पड़े कई जहाज वापस लौट आये हैं और सेना के जो जहाज समुद्र के बीच में खड़े हैं, उन्हें भी प्रभावी इलाकों से हटा दिया गया है। मौसम का सन्नाटा साफ दर्शा रहा है कि गुरुवार की शाम भयावह होने वाली है। लिहाजा तटीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। सैंकड़ों घर खाली करा लिये गये हैं।
अधिकारियों ने कहा कि तूफान गुरुवार को भारी नुकसान के साथ इसे पार कर सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "बेहद शक्तिशाली इस चक्रवाती तूफान का केंद्र मछलीपत्तनम के पूर्व-दक्षिणपूर्व से करीब 650 किलोमीटर और राज्य के काकीनाडा के पूर्व-दक्षिणपूर्व में 600 किलोमीटर आगे बना हुआ है।"
तो आती 60 किलोमीटर प्रति घंटा की आंधी
आईएमडी के अनुसार चक्रवात पिछले छह घंटों के दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश और यनाम जिले में बुधवार शाम से भारी वर्षा या मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी, जिसके बाद बारिश तो शुरू हो गई, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। गुरुवार को जब तूफान आयेगा तब 45 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी आने की संभावना व्यक्त की गई थी।
करीब दो-तीन मीटर ऊंची उठ रही खगोलीय ज्वार लहरें पश्चिम और पूर्व गोदावरी, आंध्र और यनाम के गुंटूर और कृष्णा जिलों के निचले इलाकों को डुबो देंगी। लहर नामक यह तूफान आंध्र प्रदेश में दस्तक देने वाला एक महीने में दूसरा तूफान होगा। लहर के आने के पहले की तस्वीरें आप स्लाइडर में देख सकते हैं। पिछले सप्ताह मछलीपत्तनम के करीबी तट पर दस्तक देने वाले हेलेन छह लोगों की जान ली थी।

विशाखापट्नम का बीच
तस्वीरों में आप देख सकते हैं, कि किस तरह लोग बीच पर मजे ले रहे हैं। यह नजारा बुधवार शाम का है, लेकिन गुरुवार की शाम को शायद यहां कोई नजर नहीं आयेगा।

समुद्री जानवर भी परेशान
आप देख सकते हैं कि किस तरह समुद्री जानवरों में भी तूफान का खौफ है। एक समुद्री कछुआ पानी से बाहर आ गया और लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र बन गया।

कछुए से छेड़छाड़
यह जानवर जब समुद्र से बाहर आया, तो उसे देखने के लिये भीड़ जुट गई। कई लोग इस कछुए के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

तैयारियां पूरी
चक्रवात कुछ ही घंटों में तटीय आंध्र में दस्तक देकर भारी तबाही मचा सकता है। 'लहर' के कहर से निपटने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर मंगवाये
तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार ने चार हेलिकॉप्टर मंगवाएं हैं और नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की अतिरिक्त टीमों का भी अनुरोध किया है।

लोगों का हाल लेते जगन
पिछले सप्ताह आये हेलन के प्रभावित लोगों का हाल लेने के लिये वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे।

पर्याटक परेशान
तूफान की खबर के बाद तमाम पर्यटकों को वापस बुला लिया गया है, जो समुद्री यात्रा पर निकले थे।

सेना के जवान पहुंचे
तटीय आंध्र के एलुरु, काकीनाडा, राजामुंदरी और विशाखापट्टम के चार अहम स्थानों पर तैनाती के लिए सेना की चार टुकडियां मंगाई गई हैं।

शुरू हुआ सैन्य अभ्यास
सेना ने हेलीकॉप्टर व अन्य संसाधनों के माध्यम से बचाव कार्य का अभ्यास शुरू कर दिया है।

समुद्र पर हेलीकॉप्टर
समुद्र के ऊपर घूम रहे हेलीकॉप्टरों के माध्यम से बीच में फंसे लोगों को खोजा जा रहा है।

पर्यटकों को वापस बुला लिया
तूफान की खबर के बाद तमाम पर्यटकों को वापस बुला लिया गया है, जो समुद्री यात्रा पर निकले थे।

चक्रवाती तूफान लहर कमजोर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि चक्रवाती तूफान लहर कमजोर पड़ने लगा है। संभावना जताई गई है कि गुरुवार दोपहर आंध्र प्रदेश तट पार करने से पूर्व ही यह शिथिल पड़ जाएगा।

हेलेन
आंध्र प्रदेश तट पर एक माह के अंदर दस्तक देने वाला तीसरा तूफान है। हेलेन ने पिछले सप्ताह मछलीपत्तनम पर तट को पार किया था। इस तूफान में छह लोग मारे गए थे और चार लाख हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा था।

तट पर पानी का तापमान कम
बुधवार को मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि तूफान, तट पर पानी का तापमान कम होने, हवा कम होने और मध्य भारत की ओर से चल रही हवाओं के चलते कमजोर पड़ गया है।

धीमी गति
यह आज धीमी गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ेगा और मछलीपत्तनम तट के करीब आंध्र प्रदेश को पार कर शिथिल पड़ जाएगा।

बंगाल की खाड़ी
चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में मंद पड़कर कम दबाव में चला गया। इसका केंद्र मछलीपत्तनम के पूर्व-दक्षिणपूर्व में 120 किलो मीटर और काकीनाडा के दक्षिण में करीब 160 किलो मीटर आगे बना हुआ है।

राहत
आईएमडी ने इसको कमजोर पड़ता देख नौ में से पांच तटीय जिलों के लोगों को राहत देते हुए चक्रवात की चेतावनी वापस ले ली है।

राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर मंगवाये
तबाही से निपटने के लिए राज्य सरकार ने चार हेलिकॉप्टर मंगवाएं हैं और नैशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स की अतिरिक्त टीमों का भी अनुरोध किया है।

सेना के जवान पहुंचे
तटीय आंध्र के एलुरु, काकीनाडा, राजामुंदरी और विशाखापट्टम के चार अहम स्थानों पर तैनाती के लिए सेना की चार टुकडियां मंगाई गई हैं।

विशाखापट्नम का बीच
तस्वीरों में आप देख सकते हैं, कि किस तरह लोग बीच पर मजे ले रहे हैं। यह नजारा बुधवार शाम का है, लेकिन गुरुवार की शाम को शायद यहां कोई नजर नहीं आयेगा।












Click it and Unblock the Notifications