95 प्रतिशत लोगों ने कहा लादेन की तर्ज पर दाउद को मार गिरायें मोदी

इस खबर के बाद वनइंडिया हिंदी की ओर से एक ओपिनियन पोल की शुरुआत की गई। इस ओपिनियन पोल में वनइंडिया हिंदी की ओर से पाठकों से सवाल किया गया कि क्या वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी उसी तरह की कार्रवाई के तहत दाऊद इब्राहीम का खात्मा करें, जिस तरह की कार्रवाई बराक ओबामा ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ की थी।
इस ओपिनियन पोल के जवाब में करीब एक हजार लोगों की राय हमें हासिल हुई और इन करीब एक हजार लोगों में से 95.97% लोग ऐसे हैं जो यह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी को ओसामा स्टाइल ऑपरेशन के तहत ही दाऊद को खत्म करना चाहिए। वहीं सिर्फ 04.12 % लोग ही ऐसे रहे जो यह मानते हैं कि मोदी इस तरह का कदम नहीं उठाना चाहिए।
गौरतलब है कि अपने चुनावी अभियान के समय नरेंद्र मोदी की ओर से एक इंटरव्यू दिया गया था। इस इंटरव्यू में मोदी ने कहा था कि वह अगर सत्ता में आते हैं तो दाऊद को पाकिस्तान से भारत हरहाल में लाकर रहेंगे। अब केंद्र में मोदी और बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और इंटेलीजेंस की मानें तो इस बात से दाऊद काफी घबरा गया है।
दाऊद को तो यहां तक डर है कि कहीं नरेंद्र मोदी किसी कमांडो-टाइप ऑपरेशन में उसका खात्मा न कर दें क्योंकि मोदी अपने इंटरव्यू में दाऊद के खिलाफ ओसामा बिन लादेन के जैसे ऑपरेशन का समर्थन कर चुके हैं। फिलहाल यह तो वक्त ही बताएगा कि नरेंद्र मोदी किस तरह की कार्रवाई दाऊद इब्राहीम के खिलाफ करते हैं लेकिन कहीं न कहीं इस पोल ने आम जनमानस की भावना को भी जाहिर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications