Exclusive: नार्थ ईस्ट में आतंक का जाल बिछा चुका है पाकिस्तान

बेंगलुरु। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात से लगी सीमाओं पर मुंह की खाने वाले पाकिस्तान ने अब बांग्लादेश के रास्ते असम में आतंक का जाल बिछाया है। इस जाल को बिछाने के लिये एक भारतीय को भारी-भरकम सैलरी पर नियुक्त किया है। उसका नाम है अब्दुर रहमान।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ताज़ा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने अब्दुर रहमान को मोटी सैलरी पर असम में नियुक्त किया है। अब्दुर रहमान मुस्ल‍िम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर का चीफ है। हाल ही में असम में हुई हिंसा में इस संगठन ने आग में घी डालने का काम किया था।

कराची में है रहमान

अब्दुर रहमान स्पेशल मीटिंग के लिये कराची गया है और इस वक्त एनआईए के लिये बड़ा टेंशन बना हुआ है। वो एनआईए जो असम से आतंकवाद का सफाया करना चाहती है। रहमान असम का मूल निवासी है और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ है।

वो बातें जो बतायेंगी कि रहमान को ही क्यों चुना पाकिस्तान ने-

  • एमयूएलटीए का मुख‍िया है और जमात-उल-मुजाहिदीन और उलफा से जुड़ा हुआ है।
  • असम में सांप्रदायिक दंगे करवाने में अब्दुर रहमान बहुत माहिर है।
  • अब्दुर रहमान इस वक्त आईएसआई का मेहमान है और पाकिस्तान में रह रहा है।
  • एनआईए लगातार कूटनीतिक दबाव बना कर रहमान को भारत लाने के प्रयास कर रहा है।
  • चूंकि स्थानीय लोगों के बीच रहमान की पैठ बनी हुई है, लिहाजा जरूरत पड़ने पर स्थानीय लोग ही आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

पढ़ें- भारत ने लगाया ISIS पर बैन, हर शहर के डीएम को स्पेशल पावर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+