यह क्या, अंबानी और अडानी को नहीं मिल रहा नरेंद्र मोदी से अप्वाइंटमेंट
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस यानी पीएमओ की ओर से ना तो रिलांयस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और न ही अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी को प्रधानमंत्री से मिलने का वक्त मिल पा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि हालांकि इन दोनों की ओर से पीएमओ में कई मर्तबा मिलने का निवेदन किया जा चुका है पर बात नहीं बन रही है।
लोकसभा चुनावों के दौरान लगे थे मोदी पर आरोप
महत्वपूर्ण है कि अप्रैल-मई में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की ओर से नरेंद्र मोदी पर बार-बार आरोप लग रहे थे कि भाजपा और मोदी की कैंपेन को फाइनेंस मुकेश अंबानी और अडानी की ओर से ही किया जा रहा है।
वाराणसी में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष केजरीवाल ने तो अपनी हर चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाए थे कि मोदी के चुनावी अभियान को यह दोनों फाइनेंस कर रहे और हो सकता है कि बाद में सत्ता में आने के बाद मोदी इन दोनों समूहों की मोटा लाभ पहुचाएंगे।
पीयूष गोयल से मिले अंबानी और अडानी
आपको बता दें कि हाल में मुकेश अंबानी और एडीएजी ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अंबानी और अडानी ग्रुप के गौतम अडानी ने एनर्जी मिनिस्टर पीयूष गोयल से राजधानी में मुलाकात की थी। यह उस समय की बात है जब देश में ऊर्जा संकट अपने चरम पर था।
नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री पद का जिम्मा संभाला है वह कुछ बातों पर अपने सख्त रवैये को लेकर लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications