EXCLUSIVE: कॉरपोरेट और पॉलिटिशयन कर रहे हैं जनता का शोषण : संजीव झा
नयी दिल्ली(बवीता झा) आम आदमी पार्टी इन दिनों दिल्ली में सियासी हलचल पैदा कर रही है। कभी स्टिंग ऑपरेशन दिखा कर तो कभी पोल खोल अभियान चलाकर। ऐसे में दिल्ली की सियासत में आए उबाल पर वनइंडिया संवाददाता बवीता झा ने आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से खास बातचीत की। संजीव बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक है।

भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान पर संजीव कहते हैं कि राजनीति के भीतर किस तरह से राजनीति चलाई जा रही है इसका पोल खोल आम आदमी पार्टी करेगी। उन्होंन कहा कि बिना जब भाजपा के पास आंकड़े नहीं है तो वो कैसे सरकार बनाएंगी। ऐसे में पार्टियों के भीतर की राजनीति जनता को बताना जरुरी है। जनता को इस बात से अवगत कराना जरुरी है कि किस तरह से लोकतंत्र में पार्टियों की खरीद-फरोख्त होती है।
संजीव झा ने कहा कि वो ये पोल खोल अभियान वो जनता के लिए कर रहे हैं। ताकि वो भाजपा की असलियत जनता के सामने ला पाएं। वहीं दिल्ली में चुनाव के मुद्दे पर संजीव कहते है कि कॉरपोरेट और राजनेता जनता का शोषण कर रहे हैं। पैसों की हेरा-फेरी हो रही है। ऐसे में दिल्ली को स्थाई सरकार की जरुरत है। संजीव कहते हैं कि दिल्ली में अब स्थाई सरकार चाहए जिसके लिए आम आदमी पार्टी सबसे उपयुक्त सरकार है।
अपने 49 दिनों की सरकार पर इतराते हुए संजीव ने कहा कि उन्होंने 49 दिनों में वो कर दिखाया जो उन्होंने जनता से वादा किया था। अपने 49 दिनों की सरकार की तुलना केंद्र में नरेन्द्र मोदी की 100 दिनों की सरकार से करते हुए संजीव ने कहा कि हम ने दिल्ली में 49 दिनों में ही वो कर दिखाया था जो हम जनता को बोल कर सत्ता में आए थे, लेकिन मोदी सरकार ऐसा करने में असफल रही है। ऐसे में जनता के भीतर नाराजगी है, जिसका लाभ आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उठाएंगी।
जहां पार्टी के संजोजक अरविंद केजरीवाल प्रदानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तारिफ कर रहे हैं वहीं इसके उलट संजीव मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बता रहे हैं। संजीव कहते हैं कि मोदी और उनकी सरकार जो वादे करके सत्ता में आई थी वो उसे पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गई है। संजीव ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों को उठाकर दिल्ली में लोगों को भरोसा जीतना चाहते हैं।
वहीं भाजपा नेता शेर सिंह डागर के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त का स्टिंग ऑपरेशन के मुद्दे पर बोलते हुए संजीव ने कहा कि वो और उनकी पार्टी किसी भी हालत में दिल्ली में खरीद-फरोख्त की सरकार नहीं बनने देगी। वो इसके लिए सड़कों पर उतरने को भी तैयार है। अगर उपराज्यपाल ने इसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तो वो दिल्ली के हर नुक्कड़ों पर जनता को ये स्टिंग दिखाएंगे और जनता के बीच भाजपा की असलियत लाएंगे।
संजीव पार्टी के पुराने साथियों के पार्टी छोड़कर जाने से आहत दिखें। उन्होंने कहा कि बहुत सी आहुतियों ने बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी खड़ी हो पाई है। ऐसे में आप के कार्यकर्ता जो इस मिशन से जुड़ें है उन्हें पार्टी को बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने पुराने साथियों को वापस पार्टी में लाने की कोशिश कर रही हैं, हलांकि कुमार विश्वास के मुद्दे पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications