Exclusive: दिल्‍ली में कांग्रेस मांगे आम आदमी पार्टी के लिए वोट

बैंगलूरू। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गठजोड़ का दौर जारी है। ऐसे में चुनाव रोचक इसलिए भी हो गया है क्‍योंकि अब साफ है कि दिल्‍ली का दंगल सीधे तौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच है। यह कहना गलत नहीं है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वॉक ओवर देती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के प्रक्‍वता पृथ्‍वी रेड्डी का कहना है कि दिल्‍ली चुनाव में कांटे की टक्‍कर होनी है।

Exclusive: Congress should tell Delhi to vote for Aam Aadmi Party

वनइंडिया को दिए खास इंटरव्‍यू में पृथ्‍वी रेड्डी ने दिल्‍ली चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि अगर किरण बेदी भाजपा में बदलाव लाने में सक्षम होती हैं तो हम आम आदमी पार्टी के सभी लोग राजनीति छोड़ वापस अपनी सामान्‍य जिंदगी में लौट जाएंगे। आईए उस खास इंटरव्‍यू की कुछ बातों पर चर्चा करते हैं।

किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने से क्‍या 'आप' नर्वस महसूस कर रहे है?

नर्वस होने का कोई सवाल ही नहीं उठता। जैसा की अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि हम किरण बेदी की बहुत इज्‍जत करते हैं। इतना ही आम आदमी पार्टी उनके फैसले का भी सम्‍मान करती है और आशा करती है कि दिल्‍ली के परिदृश्‍य में बदलाव लाएं। अगर वो भाजपा में कुछ बदलाव लाने में कामयाब हुईं तो जैसा हमले पहले ही कहा है कि हम सभी राजनीति छोड़ अपने-अपने जिंदगी में वापस लौट जाएंगे।

क्‍या आप सोचते हैं कि शाजिया इल्‍मी ने 'आप' को धोखा दिया है?

हर किसी को अपना फैसला लेने का हक है। भारतीय जनता पार्टी क्‍या कर रही है अगर इस चीज को शाजिया का दिल स्‍वीकार करता है तो ठीक है। मगर चौकाने वाली बात ये है जो अबतक भाजपा की बुराई करता था वो आज उसी पार्टी में शामिल हो रहा है। शाजिया हमारी मित्र हैं और उनके अच्‍छे भविष्‍य की कामना करते हैं। शाजिया इल्‍मी ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने के पीछे कारण बताया था कि पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है और सबकुछ सिर्फ केजरीवाल पर केंद्रित है। रेड्डी ने कहा कि अगर वो भाजपा में लोकतंत्र देखती हैं तो उनका शामिल होना अच्‍छा है।

किरण बेदी का भाजपा में जाना 'आप' के समीकरण को कितना प्रभावित करेगा?

इस सवाल का जवाब देते हुए पृथ्‍वी रेड्डी ने कहा कि चुनाव में क्‍या होगा यह कह पाना मुश्किल है। वहीं हुआ जो हम सोच रहे थे कि किरण बेदी और शाजिया भाजपा ज्‍वाइन कर सकती हैं। कुछ दिनों तक वो हमारे में समर्थन में थीं मगर आज वो भाजपा में हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है किरण बेदी के पास बड़ा अच्‍छा करियर है। हम उम्‍मीद करते हैं वो अपने इस फैसले में अच्‍छा करें। ये तो देखने की बात होगी कि क्‍या उन्‍हें भाजपा में अपने मन मुताबिक काम करने की आजादी मिलती है।

क्‍या दिल्‍ली की जनता अरविंद केजरीवाल को माफ करेगी?

जनता आम आदमी पार्टी से खासा नाराज है। हम मानते हैं कि हमने जो किया वो राजनीतिक रूप से गलत था पर नैतिकता के आधार पर सही था। जनता सोचती है कि उसने हमें समर्थन दिया और हमले उन्‍हें धोखा। जनता ने हमसे सवाल नहीं पूछा और जो हमने गलती की थी उसकी सजा लोकसभा चुनाव में दे दिया।

क्‍या दिल्‍ली को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलेगी?

यह बहुत विशेष चुनाव है। आम आदमी पार्टी के पास पैसे की ताकत नहीं है जितनी भाजपा के पास है। लेकिन अगर जनता ने साथ दिया तो हम अपना बेहतर कर के दिखाएंगे। मैं सोचता हूं कि काफी नजदीकी का चुनाव होगा और जो भी पार्टी अत्‍यधिक विश्‍वास करेगी उसे मुर्ख ही कहा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+