मोदी का लाल किले का भाषण- नहीं पहुंचे तो मारे जाओगे बाबू जी

कैबिनेट सचिव की चेतावनी
कैबिनेट सचिव अजित सेठी ने सभी मंत्रालयों के सचिवों को एक पत्र लिखकर कहा कि है कि वे स्वतंत्र दिवस पर लाल किले में आमंत्रित अफसरों को स्पष्ट कर दें कि उनकी वहां पर मौजूदगी अनिवार्य है। उनके वहां पर ना पहुंचने पर उनके खिलाफ एक्शन हो सकता है। इतने अहम अवसर पर आमंत्रित होने के बावजूद ना पहुंचने को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा। कैबिनेट सचिव के इस पत्र के बाद सरकारी अफसरों में हड़कंप मच गया है। इस तरह का फरमान पहले कभी दिया गया हो याद नहीं आता।
बच कर रहना भइया
कैबिनेट सचिव ने सचिवों और विभिन्न सरकारी महकमों के शिखर अफसरों को भेजे अपने पत्र में कहा है कि वे अपने विभाग के अफसरों को सतर्क कर दें कि प्रधानमंत्री का देश के नाम लाल किले से दिए जाना वाला संदेश बेहद अहम अवसर होता है। इसलिए उसमें बुलाए जाने के बाद भी अकारण ना पहुंचना गंभीरता से लिया जाएगा।
मोदी का भाषण
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वाधीनता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से जब देश को संबोधित करेंगे तो मुमकिन है कि वे मनेरगा की तरह की एक-दो बड़ी योजनाएं की भी घोषणा करें। वे अपने संबोधन में देश में बीते दिनों भड़के साम्प्रदायिक दंगों के मसले पर भी बात कर सकते हैं। वे धारा प्रवाह बोलेंगे।
जानकारों का कहना है कि मोदी अपने प्रधानमंत्रित्वकाल के पहले भाषण को यादगार बनाना चाहते हैं ताकि उसे लंबे समय तक याद रखा जाए। वे अपने भाषण में कुछ ठोस बातों को भी जगह देना चाहते हैं,जिनका असर हरेक हिन्दुस्तानी पर हो।
मोदी के भाषण में बड़ी योजनाओं के वक्त पर पूरा करने का भी देश से वादा होगा। उनके संबोधन के फोकस में बेरोजगारी,गरीबी,गांव के रहने की भी उम्मीद जताई जा रही है। अपने छोटे से प्रधानमंत्रित्वकाल में भूटान ब्राजील,नेपाल का दौरा कर चुके मोदी पड़ोसी देशों से भारत के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का आहवान करेंगे।
मोदी के भाषण में करप्शन पर भी बात हो सकती है। वे सरकार के करप्शन के खिलाफ जंग लडने के संकल्प को दोहराएंगे। संभव है कि वे अपने भाषण में कहें कि भ्रष्टाचारियों को माफ नहीं किया जाएगा।
मंत्रित्वकाल के पहले भाषण को यादगार बनाना चाहते हैं ताकि उसे लंबे समय तक याद रखा जाए। वे बेहद ओजस्वी वक्ता है, अब इस बात से सारा देश वाकिफ है। पर वे अपने भाषण में कुछ ठोस बातों को भी जगह देना चाहते हैं,जिनका असर हरेक हिन्दुस्तानी पर हो। कुल मिलाकर उनके भाषण में हर हिन्दुस्तानी का जिक्र होगा।












Click it and Unblock the Notifications