मोदी की अग्निपरीक्षा शुरु, आज से बजट सत्र की शुरुआत

narendra modi
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी सरकार की आज से अग्निपरीक्षा शुरु हो गई है। सरकार के सामने चुनौती आ चुकी है, विपक्ष के तीखे सवालों का जबाव देने की और लोगों के लिए अच्छे दिन लाने की। जी हां संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसमें नवनियुक्त एनडीए सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।

पहला बजट वित्त मंत्री अरुण जेटली 10 जुलाई को पेश करेंगे। जबकि 8 जुलाई को संसद में रेल बजट पेश किया जाएगा, वहीं 9 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया जाएगा। सरकार के सामने अच्छे लाने की चुनौती है तो विपक्ष घेरने को तैयार है। विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आज महंगाई को मुद्दा बनाकर स्थगन प्रस्ताव ला सकती है।

इसके अलावा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और ज्योतिरादित्य सिंधिया स्पीकर सुमीत्रा महाजन के पास इस मांग के साथ पहुंचेंगे कि कांग्रेस को नेता सदन विपक्ष चुनने का अधिकार दिया जाए। ये सत्र आज से शुरु होकर 14 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 28 बैठकें होंगी जिसमें 168 घंटे कामकाज के लिए उपलब्ध होंगे।

संसदीय कार्मंत्री वैंकेडा नायडू ने विपक्ष से सदन को सुचारु रुप से चलने देने की अपील की है। बजट सत्र के दौरान सदन के संचालन पर मंत्रणा के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा शनिवार को बुलाई गई विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक में विपक्षी पार्टियों ने उन्हें सदन के सुचारु संचालन में सहयोग का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+