पूर्व अलगाववादी नेता सज्जाद लोन से मिले PM मोदी, बताया बड़ा भाई
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी जीत का पर्याय बन गए है। फिर चाहे महाराष्ट्र विधानसभा हो या हरियाणा। मोदी जहां भी जाते है भाजपा की चुनावी जीत तय हो जाती है। ये मोदी इफेक्ट का ही असर है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों से पहले पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पूर्व अलगाववादी नेता ने प्रधानमंत्री निवास पर आकर उनसे मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद लोन ने उनकी तारिफ की। मोदी को जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताने वाले लोन ने कहा कि मोदी इतने बड़े दिल के व्यक्ति हैं कि मुझे यह तय करने में दिक्कत हो रही है कि मैं आज भारत के पीएम से मिला हूं अथवा अपने बड़े भाई से।
लोन की मोदी से इस मुलाकात के बाद में माना जा रहा है कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। लोनभले इस संभावना से इंकार कर रहे हो, लेकिन अंदेशा यहीं लगाया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव हो सकते है।
मोदी से मुलाकात के बाद लोन ने पीएम की तारिफ की। उन्होंने कहा कि मोदी पूरे कश्मीर का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व अलगाववादी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री घाटी को दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह बनाना चाहते हैं। गौतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी हाल ही में श्रीनगर में पूर्व अलगाववादी नेता से मुलाकात की थी। लोन की पार्टी का कुपवाड़ा जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मजबूत जनाधार माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications