500-1000 नोटबंदी: RBI के पूर्व गवर्नर ने सरकार के फैसले का किया समर्थन, बोले : कालेधन में आएगी कमी

सी रंगराजन ने कहा कि देश के लोगों को इस फैसले से परेशानी जरूर होगी लेकिन इससे कालेधन पर लगाम जरूर लगेगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेशक जल्दबाजी में लिया गया लेकिन इससे कालेधन में कमी हर हाल में आएगी।

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपए के नोटबंदी संबंधी फैसले को अब पूर्व आरबीर्आ गवर्नर सी रंगराजन का भी समर्थन मिला है। हालांकि, पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने इस फैसले का विरोध किया था।

ex rbi governor C Rangarajan supports note ban decision of pm modi

सी रंगराजन ने कहा कि देश के लोगों को इस फैसले से परेशानी जरूर होगी लेकिन इससे कालेधन पर लगाम जरूर लगेगी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला बेशक जल्दबाजी में लिया गया लेकिन इससे कालेधन में कमी हर हाल में आएगी।

इसकी अच्छी चीज है कि अब लोग करेंसी को कैश के अलावा अन्य माध्यमों से लेनदेन कर रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो इससे जरूर फायदा होने वाला है।

उन्होंने कहा कि नकदी का कोई हिसाब किताब नहीं होता था, अब उसमें भी कमी आएगी।

यूं तो नोटबंदी के फैसले से आमजन को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कई लोग इस फैसले के समर्थन में भी हैं।

सोशल मीडिया पर भी दोनों तरह के लोग अपनी अपनी टिप्पणियां कर रहे हैं।

हालांकि, इससे पहले पूर्व गवर्नर रघुराम राजन विमुद्रीकरण के पक्ष में नहीं थे लेकन पीएम मोदी ने उनके जाने के बाद यह फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+