रामेश्वरम ले जाया जा रहा है डॉ कलाम का पार्थिव शरीर, कल अंतिम संस्कार
नयी दिल्ली। दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर आज दिल्ली से उनके गृह क्षेत्र रामेश्वरम ले लाया जा रहा है। यहां कल उनकी आखिरी विदाई होगी। यहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी।

दिल्ली के पालम हवाई अड्डे से विशेष विमान द्वारा उनके पार्थिव शरीर को रामेश्वरम ले लाया जा रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राधाकृष्णन भी पार्थिव शरीर के साथ रामेश्वरम जा रहे हैं। वहां उनके पार्थिव शरीर को पुश्तैनी घर हाउस ऑफ कलाम में और फिर खुले मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
कल 30 जुलाई को यहां उनका अंतिम संस्कार होगा। तमिलनाडु सरकार ने 30 जुलाई को छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि सोमवार शाम 7 बजकर 45 मिनट पर डॉ कलाम का शिलांग में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। जहां से उनका पार्थिव शरीर कल दिल्ली लाया गया, जहां पालम एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़े नेताओं, अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।












Click it and Unblock the Notifications