पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में सुधार नहीं, हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में पांचवें दिन भी सुधार नहीं दिख रहा है। अभी भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया हैं। प्रणब मुखर्जी बीते छह दिनों से दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं। आज (शनिवार) सुबह डॉक्टरों ने बताया है कि प्रणब मुखर्जी की सेहत लगातार नाजुक बनी हुई है, तमाम कोशिशों के बावजूद कोई सुधार नहीं आया है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत का जायजा ले रही है।

Recommended Video

    Pranab Mukherjee अभी भी वेंटिलेटर पर, सेहत में कोई सुधार नहीं | वनइंडिया हिंदी
    रूटीन जांच के दौरान उनके कोरोना संक्रमित पहोने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद उनके ही ट्विटर हैंडल से उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी।

    10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था। जिस वजह से उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। इसके बाद अस्पताल में तमाम निगरानी के बावजूद उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है और लगातार उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। रूटीन जांच के दौरान उनके कोरोना संक्रमित होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद उनके ही ट्विटर हैंडल से उनके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी।

    हाल ही में प्रणव मुखर्जी की मौत को लेकर भी अफवाह उड़ गई थी। जिसके बाद प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने उनके बारे में इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए रहा कि उनके पिता पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीवित हैं और फिलहाल कृतिम तरीके से उनके स्वास्थ्य को स्थिर रखा गया है।

    प्रणब मुखर्जी भारतीय राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं। वो कई दफा केंद्रीय मंत्री और दूसरे बड़े पदों पर रहे। इसके बाद भारत के राष्ट्रपति भी रहे। पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई लोगों ने प्रणब मुखर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थना की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+