Ambati Rayudu: 9 दिन में खत्म हो गई पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू की राजनीतिक पारी, YSR कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Ambati Rayudu quits YSRCP, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के 9 दिनों बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने शनिवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि, ये फैसला उन्होंने "थोड़े समय के लिए राजनीति से दूर रहने" के चलते लिया है।

पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को ज्वाइन किया था। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम नारायण स्वामी और सांसद पेद्दीरेड्डी मिथुन रेड्डी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ पूर्व क्रिकेटर का पार्टी में स्वागत किया था।

Ex Indian cricketer Ambati Rayudu resigns from party after joining YSR Congress

शनिवार को अचानक पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक्स पर पोस्ट लिखकर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही मैं कुछ समय के लिए राजनीति से दूर भी रहूंगा। आगे मैं जो भी फैसला करुंगा उसके बारे में सबको सूचित करूंगा।

अंबाती रायडू ने इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग को जीत दिलाने के बाद रायुडू ने क्रिकेट छोड़ने का ऐलान कर दिया था। टीम इंडिया के अलावा वह लंबे समय तक आईपीएल की अलग-अलग टीमों भी खेले हैं। हालांकि इससे पहले 2019 में रायुडू अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे।

अंबाती रायडू के करियर की बात करें तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 55 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में 203 आईपीएल मुकाबले खेले थे।अंबाती रायडू का विवादों भी गहरा नाता रहा है।

अंबाती रायडू को साल 2019 में इंग्लैंड में हुए वनडे विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था। टीम के चयन में रायडू के नाम की खूब चर्चा थी, लेकिन उनकी जगह विजय शंकर को चुन लिया गया। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बोर्ड के खिलाफ भी लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+