अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी को मिली जमानत

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व एयर चीफ मार्शल एसपी त्यागी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी है। त्यागी के साथ अन्य लोगों को कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है, जिन पर 3,600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप था। स्पेशल जज अरविंद कुमार त्यागी समेत जमानत पर रिहा हुए अन्य लोगों को एक-एक लाख रुपये का बॉन्ड भरने के लिए कहा है।

अगस्ता वैस्टलैंड मामले में एसपी त्यागी को मिली जमानत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी समेत 34 अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें त्यागी के दो भाई भी शामिल थे। इस मामले में पूर्व अगस्ता वेस्टलैंड के पूर्व सीईओ ब्रूनो स्पैग्नोलिनी और इतालवी रक्षा और एयरोस्पेस प्रमुख फिनमैकेनिका के पूर्व प्रमुख जेसेपे ओर्सी और अन्य लोगों को भी चार्जशीट में शामिल किया था।

संडे गार्जियन के मुताबिक, नई जानकारी में ये सामने आया था कि इस पूरे मामले में दिल्ली के हाईप्रोफाइल वकील गौतम खेतान में घूसकांड में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि, मनी लॉन्ड्रिंग और घूस देने के आरोप में गौतम खेतान को ईडी ने 2014 में गिरफ्तार किया था।

क्या है एसपी त्यागी पर आरोप?
अगस्ता वेस्टलैंड केस में CBI ने पूर्व IAF चीफ एसपी त्यागी समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अगस्ता वेस्टलैंड की पैरेंट कंपनी इटली की फिनमैकेनिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था। भारत में यह मामला 2013-14 में सामने आया था, जिसमें कई भारतीय राजनेताओं एवं सैन्य अधिकारियों पर आगस्ता वेस्टलैण्ड से मोटी घूस लेने का आरोप लगा।

यह भी पढ़ें: अगस्ता-वेस्टलैंड स्कैम: CBI ने कार्लो गेरोसा के लिए विदेश मंत्रालय में दाखिल की अर्जी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+