O. Panneerselvam Join DMK: चुनाव से पहले तमिलनाडु में उलटफेर! DMK में शामिल हुए AIADMK नेता ओ.पन्नीरसेल्वम
O. Panneerselvam Join DMK: विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले तमिलनाडु की द्रविड़ राजनीति में 'दो ध्रुवों' (DMK और AIADMK) की जो दीवार दशकों से खड़ी थी, वह गिर गई। जयललिता के सबसे वफादार सिपाही माने जाने वाले और राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रहें ओ. पन्नीरसेल्वम की CM एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में शुक्रवार 27 फरवरी को DMK का हाथ थाम लिया।
अगर ऐसा होता है तो तमिलनाडु की सियासत का अब तक का सबसे बड़ा 'उलटफेर' माना जा रहा है। जिससे राज्य के दशकों पुराने राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।

O. Panneerselvam का यह दलबदल क्यों खास माना जा रहा है?
ओ. पन्नीरसेल्वम का कद तमिलनाडु की राजनीति में काफी बड़ा है। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि दक्षिण तमिलनाडु के प्रभावशाली थेवर (Thevar) समुदाय के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। पन्नीरसेल्वम AIADMK के वो नेता हैं जिन्हें दिवंगत जे. जयललिता ने खुद अपना उत्तराधिकारी चुनते हुए तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी। जयललिता के निधन के बाद AIADMK में सत्ता संघर्ष तेज हो गया था।
ओ. पन्नीरसेल्वम और ई.के. पलानीस्वामी के बीच नेतृत्व को लेकर लंबा विवाद चला। पार्टी में आंतरिक खींचतान के चलते आखिरकार ओपीएस को पार्टी से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से ही वह अलग राजनीतिक रास्ता तलाशते नजर आ रहे थे।
पलानीस्वामी के साथ लंबी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई हारने और पार्टी से निष्कासित होने के बाद, ओ. पन्नीरसेल्वम का DMK की ओर झुकाव उनके राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है।
कितना बदलेगा TN Election 2026 का समीकरण?
2026 के विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में ओ. पनीरसेल्वम का DMK में जाना कई मायनों में गेम-चेंजर साबित होगा। ओ. पन्नीरसेल्वम में डीएमके में शामिल होने से सत्तारूढ़ पार्टी को राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर फायदा मिल सकता है
पन्नीरसेल्वम की खास पहचान थेवर समुदाय में मानी जाती है, जिसका दक्षिण तमिलनाडु की राजनीति में खास प्रभाव है।। थेवर समुदाय पारंपरिक रूप से AIADMK का समर्थक रहा है। ओ. पन्नीरसेल्वम के आने से DMK दक्षिण तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी और थेवर समुदाय का वोट बैंक DMK की ओर शिफ्ट हो सकता है जिसका फायदा चुनाव में स्टालिन को मिलेगा।
गौरतलब है, AIADMK पहले से ही पार्टी बिखराव से जूझ रही है। ऐसे OPS जैसे दिग्गज नेता का विरोधी खेमे में जाने से एडप्पादी पलानीस्वामी (EPS) के लिए कैडर को एकजुट रखना नामुमकिन सा हो जाएगा।
हाल के महीनों में विधानसभा के भीतर और बाहर ओ. पन्नीरसेल्वम और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बीच एक 'नरमी' देखी गई थी। पन्नीरसेल्वम ने कई मौकों पर सरकार के जनहित कार्यों की सराहना की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पर्दे के पीछे लंबे समय से बातचीत चल रही थी, जिसे आज अंतिम रूप दिया जा सकता है।
चुनाव से पहले AIADMK खेमे में खलबली
OPS के इस कदम की खबर फैलते ही AIADMK मुख्यालय में हलचल तेज हो गई है। EPS गुट के नेताओं का कहना है कि OPS हमेशा से ही DMK की 'बी-टीम' के रूप में काम कर रहे थे और आज उनका मुखौटा उतर गया है।
हालांकि, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता इसे पार्टी के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देख रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि चुनाव से पहले किसी बड़े नेता का पाला बदलना कार्यकर्ताओं और मतदाताओं पर असर डाल सकता है।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि आज होने वाले घटनाक्रम के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई तस्वीर उभर सकती है। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे तमिलनाडु में जयललिता और करुणानिधि के दौर के बाद की सबसे बड़ी घटना मान रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या थेवर बेल्ट का वोट बैंक भी उनके साथ शिफ्ट होता है या AIADMK अपनी इस पुरानी जमीन को बचा पाती है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications